{"_id":"6a4a56d85cdb35c53106a990","slug":"youth-dies-under-suspicious-circumstances-rishikesh-news-c-38-1-sdrn1040-143437-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, हत्या की आशंका
Sun, 05 Jul 2026 06:36 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Sun, 05 Jul 2026 06:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
वैदिक नगर निवासी युवक अपने साथियों के साथ गया था नहाने
पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया
संवाद न्यूज एजेंसी
रायवाला। प्रतीतनगर के वैदिक नगर के पास रायवाला-ऋषिकेश रेल मार्ग पर एक युवक घायल अवस्था में पड़ा हुआ मिला। पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से घायल काे एम्स अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से जांच की मांग की है।
शनिवार की देर रात प्रतीतनगर के वैदिक नगर में रहने वाला विनीत (24) पुत्र बाबूराम घायल अवस्था में रायवाला-ऋषिकेश रेलवे ट्रैक पर पड़ा हुआ मिला। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने उसे अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। मृतक के भाई सुमित ने बताया कि विनीत अपने साथियों के साथ नहाने गया हुआ था, लेकिन देर रात तक वह घर नहीं पहुंचा। रविवार की सुबह परिजनों को पता चला कि विनीत रेलवे ट्रैक पर घायल अवस्था में पड़ा हुआ था, जिसे एम्स में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
एम्स पहुंचने पर पता चला कि विनीत की मृत्यु हो चुकी है, जिसके बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से मामले की जांच की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक केके लुंठी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस टीम की ओर से घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का सही पता चल सकेगा।