फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   You will get a chance to correct the mistake made during

Rishikesh News: समर्थ पोर्टल में पंजीकरण के दौरान हुई गलती सुधारने का मिलेगा मौका

Mon, 13 May 2024 05:28 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2024 05:28 AM IST
विज्ञापन
You will get a chance to correct the mistake made during
स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण के दौरान यदि आपसे कोई गलती हुई है तो परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। पंजीकरण की अंतिम तिथि से पूर्व समर्थ पोर्टल पर गलती सुधारने के लिए एक मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन




श्रीदेव सुमन विवि में स्नातक पाठ्यक्रम के तहत प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 मई निर्धारित की गई है। समर्थ पोर्टल पर एक पाठ्यक्रम के लिए पंजीकरण से 10 संस्थानों में प्रवेश का विकल्प छात्र को दिया जाता है। हर संस्थान की मेरिट अलग-अलग होती है।
विज्ञापन


छात्र को मिले 10 विकल्प वाले संस्थानों में मेरिट के हिसाब से प्रवेश दिया जाता है। लेकिन पंजीकरण प्रक्रिया की पूर्ण जानकारी न होने से कई छात्र गलतियां कर रहे हैं। श्रीदेव सुमन विवि के प. ललित मोहन शर्मा परिसर के समर्थ पोर्टल पंजीकरण के नोडल अधिकारी डाॅ. एसके नौटियाल ने बताया कि यदि किसी छात्र से पंजीकरण में गलती हुई है तो उसे घबराने की आवश्यकता नहीं है। अंतिम तिथि से पूर्व छात्र को गलती सुधारने के लिए एक मौका दिया जाएगा। एक जून से प्रवेश के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed