फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Yoga is a medium of spiritual and mental peace

योग आत्मिक और मानसिक शांति का माध्यम : स्वामी चिदानंद

Sun, 15 Dec 2024 01:33 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
Yoga is a medium of spiritual and mental peace
स्वामी चिदानंद सरस्वती ने बीकेएस अयंगर को श्रद्धांजलि देते हुए योग का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि ऋषिकेश योग की जन्मभूमि है। यह मां गंगा के दिव्य तट और हिमालय की गोद में बसा प्राकृतिक सौंदर्य से युक्त शहर है। यहां पर किया गया योग न केवल शरीर बल्कि आत्मा को भी पोषण प्रदान करता है। योग का उद्देश्य केवल शारीरिक स्वास्थ्य नहीं है, बल्कि यह एक आत्मिक और मानसिक शांति का माध्यम भी है। आजकल के तनावपूर्ण जीवन में योग एक मजबूत अस्त्र है, जो हमें भीतर से सशक्त बनाता है। डाॅ. साध्वी भगवती सरस्वती ने कहा कि योग केवल शारीरिक अभ्यास नहीं है, यह एक जीवन शैली है जो हमें हमारे अस्तित्व के साथ जुड़ने के लिए प्रोत्साहित करता है। योग महोत्सव में सुबह से लेकर शाम तक योग सत्रों का आयोजन किया जा रहा है। इसमें हठ योग, अष्टांग योग, कुंडलिनी योग, ध्यान और योग निद्रा जैसे अभ्यासों का समावेश है। इसके साथ ही विशेष ध्यान केंद्रित करने के लिए गंगा के किनारे पर ध्यान सत्र और प्राचीन योग शास्त्रों की व्याख्यान भी आयोजित किए जा रहे है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed