फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Worshiped new year with grand Ganga Aarti

भव्य गंगा आरती से किया नए साल का स्वागत

Thu, 02 Jan 2020 01:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
Worshiped new year with grand Ganga Aarti
17 स्वर्गाश्रम में नववर्ष के आगमन पर भव्य गंगा आरती में शामिल होते श्रद्धालु। - फोटो : RISHIKESH
स्वर्ग आश्रम ट्रस्ट की ओर से नए साल का स्वागत गंगा तट पर भव्य आरती से किया गया। इस दौरान गंगा के संरक्षण और संवर्धन के लिए एकजुट होने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

बुधवार को आरती के दौरान संस्कृत के विद्वानों, संतों, विद्यार्थियों ने गंगा का पूजन मंत्रोच्चारण से विधिवत किया। स्वर्गाश्रम ट्रस्ट के संस्थापक 108 बाबा काली कमली वाले आत्म प्रकाश के चित्र पर संतों ने पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान भजन संध्या का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर गुरु चरण महाराज ने कहा कि स्वर्ग से उतरी मां गंगा साक्षात देवी के स्वरूप में धरती पर विराजमान है। हमें मां गंगा को एक नदी के रूप में नहीं अपितु आराध्या के रूप में जाना जाना चाहिए। इस अवसर पर स्वर्गाश्रम ट्रस्ट के महाप्रबंधक रिटायर्ड कर्नल विनय कृष्णकांत श्रीवास्तव, प्रबंधक जयेश कुमार झा, उपप्रबंधक रुदल यादव, अनिल तिवारी, कृष्ण गोपाल शर्मा, विनायक भट्ट, गणेश भट्ट, सुरेश भट, नारायण सिंह रावत, हरपाल नेगी, शैलेंद्र बडोनी, दिलीप मिश्रा, त्रिभुवन उपाध्याय, नवीन राणा सभासद, जितेंद्र धाकड़ सभासद, सरोज देवी सभासद, व्यापार मंडल स्वर्ग आश्रम ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. नारायण सिंह, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक इंद्र प्रकाश अग्रवाल, नारायण सिंह राणा, सामाजिक कार्यकर्ता बंशीधर नौटियाल, कोमल शर्मा, चंद्र मित्र शुक्ला, चोटीवाला प्रबंधक दिनेश अग्रवाल, उमाशंकर वर्मा, आशीष रयाल, बनवारीलाल देशवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed