फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Demand to open a Kendriya Vidyalaya in the Yamkeshwar Assembly constituency

Rishikesh News: यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय खोलने की मांग

Thu, 27 Aug 2026 07:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 07:36 PM IST
विज्ञापन
Demand to open a Kendriya Vidyalaya in the Yamkeshwar Assembly constituency
यमकेश्वर। यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय(सेंटर स्कूल) की स्थापना को लेकर विधायक रेनू बिष्ट ने दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान उन्हें एक ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन

ज्ञापन में विधायक रेनू बिष्ट की ओर से लिखा गया है कि यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र एक विस्तृत पर्वतीय और ग्रामीण क्षेत्र है। विधानसभा क्षेत्र में कई परिवार सीमित आर्थिक और भौगोलिक संसाधनों के कारण अपने बच्चों को गुणवत्तापरक शिक्षा देने के लिए शहरों में भेजने में सक्षम नहीं हैं। बच्चों को उनके घर के निकट गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए यमकेश्वर में विधानसभा क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना अत्यंत आवश्यक है। क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना से ग्रामीण और पर्वतीय क्षेत्रों के बच्चों को समान अवसर प्राप्त होंगे। शिक्षा के लिए होने वाले पलायन को भी कम करने में सहायता मिलेगी। विधायक रेनू बिष्ट ने बताया कि केंद्रीय विद्यालय खोलने के लिए गृहमंत्री को ज्ञापन दिया जा चुका है। केंद्रीय विद्यालय बनने छात्रों को लाभ मिलने के साथ ही रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed