फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Women are making lamps from cow dung

Rishikesh News: गोबर से दीपक तैयार कर रहीं महिलाएं

Sun, 13 Jul 2025 08:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 08:57 PM IST
विज्ञापन
Women are making lamps from cow dung
श्यामपुर। न्याय पंचायत श्यामपुर की ग्राम सभा खदरी खड़कमाफ में छह दिवसीय गाय के गोबर से इको फ्रेंडली दीपक निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र की करीब 30 महिलाओं और बच्चों ने भाग लेकर दीपक निर्माण की तकनीक सीखी। हस्तशिल्प कलाकृति समाजसेवी ईशा कलूड़ा चौहान की ओर से उन्हें प्रशिक्षण दिया गया। श्यामपुर में स्पेस संस्था देहरादून की ओर से प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ईशा कलूड़ा ने प्रतिभागियों को छह दिनों तक दीपक निर्माण की बारीकियों का प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के बाद प्रतिभागी महिलाओं को दीपक निर्माण की पांच अलग-अलग प्रकार की मशीनें निशुल्क प्रदान की गई। साथ ही दो लाख दीपकों का ऑर्डर भी उपलब्ध करवाया गया। कार्यक्रम में डॉ. बृज शर्मा, मृदा एवं कृषि वैज्ञानिक हरिराज सिंह, बालेंदु जोशी, नीरज उनियाल शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed