फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Wildlife is an integral part of our faith and culture

वन्य जीव हमारी आस्था और संस्कृति के अभिन्न अंग

Sun, 02 Oct 2022 12:23 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 02 Oct 2022 12:23 AM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि वन्य जीव हमारी आस्था और संस्कृति के अभिन्न अंग हैं, वन और शिक्षा विभाग के सहयोग से राज्य के विद्यालयों में मानव-वन्य जीव संघर्ष निवारण की जानकारी का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाएगा। समूचा विश्व वन्यजीव संरक्षण जैसे संवेदनशील मुद्दे पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। वन मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि उत्तराखंड की परंपराओं में वनों और वन्य जीवों का महत्वपूर्ण स्थान है।

विज्ञापन
Wildlife is an integral part of our faith and culture

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लच्छीवाला नेचर पार्क परिसर में राज्य वन्य जीव सप्ताह का शुभारंभ किया। साथ ही मुख्यमंत्री ने राजाजी टाइगर रिजर्व की ऑफिशियल वेबसाइट लॉच करने के अलावा दो रेपिड रेस्पांस वाहन का भी लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वन्य जीव हमारी आस्था और संस्कृति के अभिन्न अंग हैं, वन और शिक्षा विभाग के सहयोग से राज्य के विद्यालयों में मानव-वन्य जीव संघर्ष निवारण की जानकारी का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों के 16 लोगों को मुआवजा चेक वितरित किए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य में वन और वन्य संपदा अधिक है। हमें इसके संरक्षण की दिशा में सकारात्मक होकर काम करना होगा। कहा कि 10 वन प्रभागों में त्वरित कार्रवाई दल का गठन किया जाएगा। पांच स्थानों पर पहले ही किया जा चुका है। कहा कि भारत सरकार से कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के बफर क्षेत्र गर्जिया पर्यटन जोन को प्रारंभ करने की अनुमति मिल चुकी है।
विज्ञापन

सीएम धामी ने कहा कि शिवालिक रिजर्व की पुर्नस्थापना की जाएगी। कहा कि वन विभाग के अधिकारियों प्रत्येक जिले में प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर एक-एक पर्यटन स्थल को विकसित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि वन्य जीव हमारी आस्था और संस्कृति के अभिन्न अंग हैं। देवी देवताओं के साथ उनके साथ रहने वाले वन्य जीवों की भी पूजा होती है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से इकोनॉमी और इकोलॉजी में सामजंस्या स्थापित करने के लिए प्रयास हो रहे हैं। समूचा विश्व वन्यजीव संरक्षण जैसे संवेदनशील मुद्दे पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। कहा कि पर्यावरण और विकास में संतुलन बनाना जरूरी है। वन मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि उत्तराखंड की परंपराओं में वनों और वन्य जीवों का महत्वपूर्ण स्थान है। वन हमारी आर्थिकी बढ़ाने का काम करते है। वन्य जीवों के संरक्ष्ण के लिए बेहद संवेदनशील और जागरूक बनना होगा। विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि विलुप्त हो रही वन्य जीवों की प्रजातियों को बचाने के लिए सरकार के प्रयासों के साथ समाज का सहयोग जरूरी है। वनों और वन्य जीवों को संरक्षित करने के लिए स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में प्रमुख सचिव वन आरके सुधांशु, वन संरक्षक विनोद सिंघल, पीसीसीएफ वाइल्ड लाइफ डॉ. समीर सिन्हा, निदेशक राजाजी टाईगर रिजर्व डॉ. साकेत बडोला, पूर्व राज्यमंत्री करन बोरा आदि थे।
विज्ञापन

कार्यक्रम यह लोग रहे मौजूद
वन विभाग के बीडी सिंह, राजीव धीमान, घनानंद उनियाल, विक्रम सिंह नेगी, निशांत वर्मा, माजरी भाजपा अध्यक्ष राजकुमार, हरीश कोठारी, चंद्रभान पाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने की यह घोषणाएं
लच्छीवाला नेचर पार्क परिसर में राज्य वन्य जीव सप्ताह का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कई घोषणाएं की। जिसमें वन्य जीवों द्वारा व्यस्क और अव्यस्क की मृत्यु पर देय अनुग्रह राशि को चार से बढ़ाकर पांच लाख और गंभीर रूप से घायल राशि को 50 हजार से बढ़ाकर एक लाख करने, राजकीय ड्यूटी के दौरान शहीद होने वाले वन कर्मियों के परिजनों को 15 लाख की अनुग्रह राशि देने, जिम कॉर्बेट हैरिटेज ट्रेल की स्थापना करने, कॉर्बेट के जीवन से जीवन से जुड़े स्थानों को चिह्नित कर इको पर्यटन की गतिविधियों को बढ़ावा देने, चंपावत, तल्लादेश, मंचबूम, कालाढूंगा, चूका, दुर्गापीपल, देवीधुरा, चौगढ़,कालाढूंगी, नैनीताल, मोहान, काठ की नाव, कांडा, मुक्तेश्वर और रुद्रप्रयाग जैसे स्थानों पर विशेष पट्टिका का निर्माण के अलावा ट्रैक मार्गों का जीर्णोद्धार और होम स्टे को बढ़ावा देने की घोषणाएं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed