फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Welcome to Padmashree Agus Indra Udayan in the pilgrimage town

पद्मश्री सम्मानित अगुस इंद्र उदयन का तीर्थनगरी में स्वागत

Wed, 24 Nov 2021 01:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Welcome to Padmashree Agus Indra Udayan in the pilgrimage town
मुनीकीरेती शत्रुघ्न घाट में इंडोनेशिया के सामाजिक कार्यकर्ता अगुस इंद्र उदयन को सम्मानित करते ? - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। गंगा गो सेवा समिति के तत्वावधान में मुनिकीरेती स्थित शत्रुघ्न घाट पर पद्मश्री अगुस इंद्र उदयन का तीर्थनगरी आगमन पर उनका स्वागत किया गया। कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अल्ट्रा मैराथन के विजेता अतुल कुमार चौकसिया को भी सम्मानित किया।
विज्ञापन

मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने पद्मश्री विजेता अगुस इंद्र उदयन का सम्मान किया गया। अग्रवाल ने कहा की अगुस इंद्र उदयन इंडोनेशिया के प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता हैं। वर्ष 2020 में उन्हें सामाजिक कार्य के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए विशेष रूप से गांधीवादी मूल्यों के प्रसार के लिए भारत सरकार ने पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया है। जो उत्तराखंड वासियों के लिए गौरव का विषय है। उदयन के बाली और लोम्बोक में चार आश्रम हैं। जो अहिंसा, मानवता और सत्यवादिता के गांधीवादी सिद्धांतों का पालन करते हुए मानव कल्याण के लिए कार्य कर रहे हैं। उदयन संस्थान सामाजिक मान्यताओं को आगे बढ़ाते हुए सांस्कृतिक मंचों के माध्यम से आम जनमानस के बीच में संवाद बनाने के लिए कार्य करते हैं। वे अपने संस्थान के साथ भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद के साथ मिलकर अपनी गतिविधियों को आगे बढ़ा रहे हैं, जिससे आम जनमानस लाभान्वित हो रहा है। उनकी इन्हीं उपलब्धियों के कारण भारत के राष्ट्रपति ने उन्हें पद्मश्री सम्मान से नवाजा है।
विज्ञापन

इस मौके पर श्री शत्रुघ्न मंदिर के महंत मनोज द्विवेदी, पंडित रवि शास्त्री, बचन पोखरियाल, दिवाकर चौबे, निर्मला उनियाल, बिना जोशी, शैला खंडूड़ी, प्रतिमा रावत, रोशनी राणा, रूपा देवी, सुभाष डोभाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed