{"_id":"60e364338ebc3e932312f47b","slug":"vis-president-accused-of-false-declarations-rishikesh-news-drn3836145123","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने विस अध्यक्ष पर लगाया झूठी घोषणा करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ने विस अध्यक्ष पर लगाया झूठी घोषणा करने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋषिकेश। कांग्रेस ने विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल पर झूठी घोषणा करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने छिद्दरवाला स्थित काली मंदिर में यज्ञकुंड में आहूतियां डालकर विधानसभा अध्यक्ष की बुद्धि-शुद्धि के लिए प्रार्थना की।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेंद्र रमोला ने कहा कि विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने विधायक बनने बाद ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में कई घोषणाएं की, लेकिन उन पर अमल नहीं हो पाया। उन्होंने कहा कि छिद्दरवाला में महाविद्यालय खुलवाने और छिद्दरवाला चौक में काली माता मंदिर के सौंदर्यीकरण की घोषणा भी कोरी साबित हुई है। इसलिए हमने इन झूठे वादों, घोषणाओं की एक सूची तैयार की है। जिस क्षेत्र के लिए वह घोषणा की गई थी, उसी क्षेत्र में जाकर कांग्रेस पार्टी उनकी बुद्धि-शुद्धि का यज्ञ करेगी। झूठी घोषणाओं के लिए उन्हें लोगों से माफी मांगनी चाहिए।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बरफ सिंह पोखरियाल ने कहा कि विस अध्यक्ष की घोषणाओं में त्रिवेणी घाट में जलधारा को गंगा तट तक लाना, संजय झील को पर्यटन स्थल बनवाना, राजकीय महाविद्यालय ऋषिकेश को श्रीदेवसुमन विश्वविद्यालय का मुख्य कैंपस बनवाना, टिहरी विस्थापित क्षेत्र को राजस्व ग्राम बनवाना, हरिपुर कलां में अंडरपास बनवाना, बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा के काम करना आदि थे। कई झूठी घोषणाएं की गई। मंदिर के पुजारी किशोर सेमवाल ने कहा कि क्षेत्रीय विधायक ने मंदिर के जीर्णोधार के लिए एक लाख रुपये जो झूठी घोषणा की थी, वह झूठी साबित हुई। यज्ञ करने वालों में प्रदेश महासचिव कांग्रेस सैनिक प्रकोष्ठ गजेंद्र विक्रम साही, गोकुल रमोला, सतीश रावत, देवी प्रसाद व्यास, केके थापा, पूरन चंद रमोला, पंकज रावत, वाईबी भंडारी, बलवंत रमोला, हरभजन सिंह चौहान, रविन्द्र राणा, कमल रावत, यश अरोड़ा, अर्जुन थापा, चंद्रकांत कलूडा, विजय थापा, प्रीतम चौहान, विक्रम भंडारी आदि उपस्थित थे।