फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Fine of 1.51 Lakh Imposed for Illegal Filling with Minor Minerals in Chhidderwala

Rishikesh News: छिद्दरवाला में अवैध रूप से उपखनिज भरान पर 1.51 लाख का जुर्माना

Mon, 26 Oct 2026 07:35 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Mon, 26 Oct 2026 07:35 PM IST
विज्ञापन
Fine of 1.51 Lakh Imposed for Illegal Filling with Minor Minerals in Chhidderwala
खनिज विभाग की टीम ने किया मौके का निरीक्षण, वैध दस्तावेज और रॉयल्टी नहीं दिखा सका संबंधित पक्ष
विज्ञापन

ऋषिकेश। तहसील ऋषिकेश के अंतर्गत छिद्दरवाला क्षेत्र में बिना वैधानिक दस्तावेजों के उपखनिज का भरान कर भूमि विकास करने के मामले में भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग की टीम ने एक लाख 51 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया है। विभाग को इस संबंध में शिकायत मिली थी, जिसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।

सोमवार को निरीक्षण के दौरान शिकायत स्थल पर अन्यत्र से उपखनिज लाकर भूमि विकास के लिए भरान किया जाना पाया गया। जांच के दौरान भरान में प्रयुक्त उपखनिज से संबंधित वैधानिक दस्तावेज और रॉयल्टी प्रस्तुत नहीं की जा सकी। इस पर विभाग ने प्रचलित नीति में निर्धारित प्रावधानों के तहत संबंधित पक्ष पर एक लाख 51 हजार रुपये का अर्थदंड अधिरोपित किया है। बता दें कि, जिलाधिकारी देहरादून डाॅ. आशीष चौहान की ओर से अवैध खनन, परिवहन और भंडारण पर रोक लगाने संबंधी निर्देश जारी किए गए हैं। जिसके अनुपालन में भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग की टीम जिलेभर में लगातार निरीक्षण और प्रवर्तन की कार्रवाई कर रही है। सहायक खनिज पर्यवेक्षक पंकज चंद ने बताया कि विभाग की ओर से अवैध गतिविधियों पर निगरानी रखते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। इस मौके पर सर्वेक्षक विवेक कुमार सहित अन्य कार्मिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed