फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   The life of Ganesh Shankar Vidyarthi serves as an inspiration for human values

Rishikesh News: विद्यार्थी का जीवन मानवता के मूल्यों की प्रेरणा देता है

Mon, 26 Oct 2026 07:18 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Mon, 26 Oct 2026 07:18 PM IST
विज्ञापन
The life of Ganesh Shankar Vidyarthi serves as an inspiration for human values
विद्यार्थी का जीवन मानवता के मूल्यों की प्रेरणा देता है
विज्ञापन

डोईवाला। युवा पत्रकार संघ की ओर से प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और निर्भीक पत्रकार गणेश शंकर विद्यार्थी की जयंती पर उनकी निडर पत्रकारिता, सांप्रदायिक सद्भाव और देश की आजादी के लिए किए गए संघर्ष के लिए याद किया। सोमवार को पत्रकार, समाजसेवी और हिंदी साहित्यकार गणेश शंकर विद्यार्थी को उनकी जयंती पर युवा पत्रकार संघ डोईवाला की ओर से याद किया। विद्यार्थी को याद करते हुए परवादून बार एसोसिएशन के सचिव मनोहर सिंह सैनी ने कहा कि गणेश शंकर विद्यार्थी ने ब्रिटिश शासन की दमनकारी नीतियों और सामाजिक अन्याय के विरुद्ध आवाज को उठाया। कहा कि प्रताप पत्र के माध्यम से किसानों, मजदूरों, गरीबों और शोषित वर्ग की समस्याओं को उठाया। समाजसेवी राजन गोयल ने कहा कि उनकी पत्रकारिता का मकसद समाज में जागरूकता पैदा करना और अन्याय के खिलाफ संघर्ष करना था। सभी ने एक स्वर में कहा कि गणेश शंकर विद्यार्थी ने स्वतंत्रता आंदोलन में भूमिका निभाई और सांप्रदायिक सद्भाव की मिसाल बनकर उभरे। पत्रकार ज्योति यादव, आशीष यादव प्रियांशु सक्सेना, शैलेन्द्र चौहान आदि तमाम लोगों ने उनका भावपूर्ण स्मरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed