फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Nyay Yatra to be held in Doiwala on October 30, led by Pritam Singh

Rishikesh News: प्रीतम सिंह की अगुवाई में 30 अक्तूबर को डोईवाला में होगी न्याय यात्रा

Mon, 26 Oct 2026 07:20 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Mon, 26 Oct 2026 07:20 PM IST
विज्ञापन
Nyay Yatra to be held in Doiwala on October 30, led by Pritam Singh
डोईवाला। उत्तराखंड न्याय यात्रा की तैयारियों के लिए सोमवार को डोईवाला में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। इसमें न्याय यात्रा को सफल बनाने के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। जिला कांग्रेस कार्यालय में सोमवार को आयोजित बैठक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि न्याय यात्रा के माध्यम से जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। बताया कि आगामी 30 अक्तूबर को डोईवाला में कांग्रेस प्रचार समिति के अध्यक्ष और विधायक प्रीतम सिंह की अगुवाई में सुबह दस बजे डोईवाला ब्लॉक परिसर से न्याय यात्रा प्रारंभ होगी। डोईवाला नगर अध्यक्ष करतार सिंह नेगी और ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग पूरे उत्तराखंड की जनता की भावनाओं से जुड़ी है। इस मुद्दे पर कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर जनता के बीच पहुंचेंगे। कांग्रेस पदाधिकारियों ने सभी क्षेत्रवासियों से न्याय यात्रा में शामिल होने और सफल बनाने का आहवान किया। बैठक में प्रदेश महासचिव अश्वनी बहुगुणा, मनोज नौटियाल, जितेन्द्र कुमार, उमेद बोरा, राहुल सैनी, स्वतंत्र बिष्ट, भारत भूषण कौशल, सुनील बर्मन, प्रवीण सैनी, राहुल आर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed