फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Villagers jammed due to lack of road widening

सड़क चौड़ीकरण नहीं होने से क्षुब्ध ग्रामीणों ने लगाया जाम

Tue, 15 Nov 2022 07:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 15 Nov 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
Villagers jammed due to lack of road widening
नागल ज्वालापुर-दूधली मोथरोवाला मार्ग चौड़ीकरण नहीं होने से क्षुब्ध जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने सोमवार को बाईपास मार्ग पर जाम लगाकर जोरदार प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि विभागीय अधिकारी जनसमस्याओं की अनदेखी की जा रही है। मौके पर पहुंचे लोनिवि, ऊर्जा, तहसील और पुलिस के जिम्मेदार अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया।
विज्ञापन

सोमवार को सिमलास ग्रांट, नांगल ज्वालापुर और दूधली आदि गांवों के लोग एकत्रित हुए और सड़क चौड़ीकरण की मांग को लेकर नारेबाजी के साथ प्रदर्शन शुरू कर दिया। जिससे बाईपास मार्ग पर यातायात ठप हो गया। सूचना मिलते ही सीओ अनिल शर्मा, कोतवाल राजेश साह और तहसीलदार मोहम्मद शादाब आदि अधिकारी भी पहुंच गए। ग्रामीण चौड़ीकरण जल्द शुरू कराने की मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन

कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव सिंह ने कहा कि राजधानी में विकास कार्यों में हीला हवाली हो रही है। जनता की मांग के बावजूद सड़क चौड़ीकरण नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है। जिला पंचायत सदस्य टीना चौधरी ने कहा कि लगातार हादसों के बाद भी विभागीय अधिकारी सबक नहीं ले रहे हैं। सड़क पर भारी वाहनों का बढ़ता दबाव परेशानी का कारण बनता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूधली प्रधान श्याम सिंह धामी और नागल ज्वालापुर प्रधान सुमन ज्याला ने कहा कि सड़क चौड़ीकरण की प्रक्रिया जल्द शुरू नहीं होने पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। भाजपा नेता और पूर्व राज्यमंत्री करन बोरा ने लोनिवि और ऊर्जा विभाग से तालमेल बनाकर जल्द सड़क चौड़ीकरण शुरू कराने को कहा। कांग्रेस नेता गौरव सिंह ने बताया कि एक सप्ताह में पोल हटाने की प्रक्रिया शुरू होने और मार्ग के दोनों ओर मरम्मत कर आवाजाही को सुचारू बनाने और जल्द चौड़ीकरण के लिए औपचारिकताओं को पूरा कराने का आश्वासन दिया गया है। प्रदर्शन में नेहा, मीनू जमवाल, अंजू देवी, वीरेन्द्र थापा, दरपान बोहरा, उमेद वोरा, माधव सिंह, शेखरचंद, रफल सिंह, प्रदीप कुमार, काशीराम आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed