फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   450 students ran even in the rain.

Rishikesh News: बारिश में भी 450 विद्यार्थियों ने लगाई दौड़

Sat, 29 Aug 2026 05:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 05:45 PM IST
विज्ञापन
450 students ran even in the rain.
ऋषिकेश। राष्ट्रीय खेल दिवस पर दून इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में इंटर-हाउस क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप आयोजित की गई। आईडीपीएल में हुई प्रतियोगिता में कक्षा छह से 12वीं तक के करीब 450 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। जूनियर वर्ग में तीन और सीनियर वर्ग में पांच किलोमीटर की दौड़ हुई। बारिश के बावजूद विद्यार्थियों का उत्साह कम नहीं हुआ। दौड़ के बाद विद्यार्थियों ने परिसर की सफाई की। सीनियर बालक वर्ग में सिद्धार्थ रावत प्रथम, आयुष रावत द्वितीय व ऋषभ पुंडोरा तृतीय स्थान पर रहे। सीनियर बालिका वर्ग में वैभवी कोठियाल प्रथम, अनिष्का राणा द्वितीय, परीनीता कंडियाल तृतीय स्थान पर रही। जूनियर बालक वर्ग में सुशांत ओली ने पहला, शौर्य त्रिपाठी ने दूसरा और अन्मय ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं जूनियर बालिका वर्ग में रुबिका पवार प्रथम, तेजस्वी द्वितीय और पिहू बिष्ट ने तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed