फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Various competitions were held in the 16th Annual Athletic

Rishikesh News: 332 अंकों के साथ मंदाकिनी सदन बना ओवरऑल चैंपियन

Sun, 22 Oct 2023 12:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 22 Oct 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Various competitions were held in the 16th Annual Athletic
Iडीएसबी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल गुमानीवाला में आयोजित खेल प्रतियोगिताI
विज्ञापन


डीएसबी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल गुमानीवाला में आयोजित 16वीं वार्षिक एथलेटिक प्रतियोगिता में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। प्रतियोगिता की ओवरऑल चैंपियनशिप 332 अंकों के साथ मंदाकिनी सदन के नाम रही।



प्रतियोगिता में अंशुमन नेगी, आराध्या रावत, राघव गोयल, श्रेया रतूड़ी, प्रांजल सिन्हा, रिद्धि कोठियाल, विस्मय प्रताप, तनिष्का नौटियाल और शालिनी रतूड़ी अपने अपने वर्गों में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे। विद्यालय के चेयरमैन ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज ने सभी छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं दी। 332 अंकों के साथ मंदाकिनी सदन ओवरऑल चैंपियन रहा। 330 अंकों के साथ जाह्नवी सदन द्वितीय और 314 अंकों के साथ भागीरथी सदन तृतीय स्थान पर रहा।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में बालक और बालिका वर्ग में लंबी कूद, स्टैंडिंग ब्रॉड कूद, बॉल थ्रो, गोला फेंक, चक्का फेंक, 1500 मीटर, 800, 600, 400, 200 मीटर दौड़, कराटे, रिले दौड़ और भारत की प्राचीन आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत योग का प्रदर्शन किया गया। जिसमें छात्रों ने योग मुद्रा, आसन और पिरामिडों के साथ ही सूर्य नमस्कार के 12 आसन, ताड़ासन, चक्रासन, मयूरासन, धनुरासन आदि विभिन्न आसनों का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




अभिभावक पुस्तक संतुलन दौड़ महिला वर्ग में लक्ष्मी राणा प्रथम, आरती देवी द्वितीय, शोभा रावत तृतीय स्थान पर रही। विद्यालय के प्रधानाचार्य शिव सहगल ने कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए खेल विभाग के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं का आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed