फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Uttarakhand has given a new direction to my life: Narendra Modi

उत्तराखंड ने मेरे जीवन को दी नई दिशा : नरेंद्र मोदी

Fri, 08 Oct 2021 01:22 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 01:22 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand has given a new direction to my life: Narendra Modi
एम्स में आयोजित कार्यक्रम में संबोधित करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। प्रधानमंत्री ने नरेंद्र मोदी ने कहा कि उत्तराखंड की देवधरा ने उनके जैसे कितने ही लोगों जीवन धारा को बदलने में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि देवभूमि से उनका नाता मर्म का भी है, कर्म का भी है, सत्व का भी है और तत्व का भी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि जिस धरती ने मुझे निरंतर अपनत्व और स्नेह दिया है, यहां आना मैं अपना सबसे बड़ा सौभाग्य समझता हूं।
विज्ञापन

एम्स में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देवभूमि ऋषियों की तपस्थली रही है। योगनगरी के रूप में यह विश्व के लोगों का आकर्षित करती रही है। मां गंगा के निकट हम सभी उनका आशीर्वाद मिल रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज से नवरात्र का पावन पर्व भी आरंभ हो रहा है। आज पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा होती है। मां शैल पुत्री हिमालय पुत्री है। मैं ऐसी देवभूमि को नमन करने आया हूं। उन्होंने कहा कि जिस तपोभूमि ने देश को योग और आयुर्वेद जैैैसी जीवनदायनी शक्तियां मिली, उसी धरती से ऑक्सीजन के प्लांट देश को समर्पित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed