फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Truck rammed into garden camp, two killed, two injured

ऋषिकेश: दून हाईवे पर बागड़ियों के डेरे में घुसा तेज रफ्तार ट्रक, दो की मौत, दो घायल

Fri, 23 Oct 2020 09:51 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Fri, 23 Oct 2020 09:51 AM IST
विज्ञापन
Truck rammed into garden camp, two killed, two injured
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

दून हाईवे पर इंद्रमणि बडोनी चौक निकट रामा पैलेस हाईवे पर दौड़ता तेज रफ्तार ट्रक सड़क किनारे निवास कर रहे बागड़ियों के परिवार पर मौत बनकर टूटा। यहां सड़क किनारे वर्षों से डेरा लगाकर रह रहे बागड़ियों के परिवार निवास करते हैं।

विज्ञापन


दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक घायल को 108 एंबुलेंस की मदद से राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जबकि दूसरे को एम्स में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


घटना रात साढ़े दस बजे की है, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि करीब साढ़े 10 बजे एक ट्रक ऋषिकेश से देहरादून की तरफ जा रहा था। तभी ट्रक इंद्रमणि बडोनी चौक से पहले रामा पैलेस के नजदीक सड़क किनारे रह रहे बागड़ियों के डेरे में जा घुसा।

विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों को राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया

यहां यह लोग चारपाई लगाकर सो रहे थे। यह चारों लोग ट्रक की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में विक्रम (22) पुत्र बनवारी और करण (22) पुत्र मंगरु की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि संगीत (14) पुत्र धारा और उसका बड़ा भाई रणजीत (20) गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। मृतकों के शव मोर्चरी में रखवा दिए गए हैं। घटना के बाद सभी बागड़ी परिवार के सदस्य इकट्ठा हो गए और मौके पर हंगामा करने लगे।

पुलिस ने बमुश्किल स्थिति को संभाला। पुलिस ने ट्रक चालक को मौके पर गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल रितेश शाह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है, हादसा किन परिस्थितियों में हुआ यह जांच के बाद ही पता चल पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed