{"_id":"6a8edac70081ef0a050635ac","slug":"traders-business-in-jeopardy-due-to-delay-in-ram-jhula-repairs-rishikesh-news-c-38-1-sdrn1040-145571-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: रामझूला की मरम्मत में देरी से व्यापारियों का कारोबार संकट में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: रामझूला की मरम्मत में देरी से व्यापारियों का कारोबार संकट में
Wed, 26 Aug 2026 05:56 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Wed, 26 Aug 2026 05:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- कांवड़ मेले में 70-80 फीसदी कारोबार प्रभावित होने का दावा,
- कुंभ तक पुल नहीं खुला तो हालात और बिगड़ने की आशंका
ऋषिकेश। प्रसिद्ध रामझूला पुल के जीर्णोद्धार और मरम्मत कार्य में हो रही देरी ने स्वर्गाश्रम और मुनिकीरेती क्षेत्र के व्यापारियों की चिंता बढ़ा दी है। कांवड़ मेले के दौरान पुल पर आवाजाही पूरी तरह बंद रहने से पहले ही कारोबार को भारी नुकसान झेल चुके व्यापारियों को अब मरम्मत कार्य की धीमी रफ्तार ने आगामी प्रमुख स्नान और कुंभ मेले के लिए चिंतित कर दिया है। व्यापारियों का कहना है कि यदि समय रहते पुल की मरम्मत पूरी नहीं हुई तो पर्यटन और तीर्थाटन पर निर्भर स्थानीय कारोबारियों के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो सकता है।
व्यापारियों के मुताबिक रामझूला दोनों तटों के बाजारों को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण कड़ी है। पुल बंद होने के कारण पर्यटकों और श्रद्धालुओं को जानकी सेतु या बजरंग सेतु के रास्ते कई किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ रहा है। दूरी बढ़ने के चलते बड़ी संख्या में लोग मुख्य बाजारों तक पहुंचने से बच रहे हैं। इसका सीधा असर हस्तशिल्प, धार्मिक सामग्री, होटल, रेस्टोरेंट और खान-पान सहित छोटे-बड़े कारोबार पर पड़ रहा है।
व्यापारी सोनू शर्मा ने बताया कि कांवड़ मेले के दौरान रामझूला बंद रहने से कारोबार बुरी तरह प्रभावित हुआ। उनके मुताबिक इस अवधि में करीब 70 से 80 फीसदी कारोबार चौपट हो गया। उन्होंने कहा कि अब मरम्मत कार्य की गति देखकर आशंका है कि यदि पुल समय पर तैयार नहीं हुआ तो आगामी कुंभ मेले में भी व्यापारियों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। उन्होंने शासन-प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभावी कदम उठाने की मांग की।
विज्ञापन
दूरी बढ़ने से बाजारों से कट रहे पर्यटक
व्यापारी दयाल शर्मा ने कहा कि वैकल्पिक मार्गों से बाजारों तक पहुंचने में अधिक समय लगने के कारण पर्यटक और श्रद्धालु दुकानों तक नहीं पहुंच रहे हैं। इसका असर सीधे बिक्री पर पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि लोक निर्माण विभाग मरम्मत कार्य की प्रतिदिन मॉनिटरिंग करे और ठेकेदार को अतिरिक्त श्रमबल लगाकर कार्य को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए जाएं।
- रामझूला पलि का मरम्मत कार्य तेजी से चल रहा है। निर्धारित समयावधि पर कार्य पूर्ण किए जाने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। प्रवीण कर्णवाल, अधिशासी अभियंता, लोनिवि नरेंद्र नगर।