{"_id":"6a8da48b7e665092540d7c30","slug":"roadways-launches-tempo-traveller-operations-rishikesh-news-c-38-1-rks1003-145541-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: रोडवेज ने शुरू किया टेंपो ट्रैवलर का संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: रोडवेज ने शुरू किया टेंपो ट्रैवलर का संचालन
Tue, 25 Aug 2026 07:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Tue, 25 Aug 2026 07:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला इंपेक्ट
- दो महीने से रोडवेज वर्कशॉप में पार्क थे पांच टेंपो ट्रैवलर
ऋषिकेश। खबर छपने के बाद परिवहन निगम के ऋषिकेश डिपो के वर्कशॉप में दो माह से खड़े दोनों टेंपो ट्रैवलर का संचालन शुरु कर दिया गया है। निगम के अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल एक टेंपो ट्रैवलर को ऋषिकेश देहरादून मार्ग पर संचालित किया जा रहा है। जल्द दूसरे ट्रैवलर को भी संचालित कर दिया जाएगा।
पिछले साल रोडवेज मुख्यालय की ओर से 20 टेंपो ट्रैवलर खरीदे गए थे। इन टेंपो ट्रैवलर में 10 पर्वतीय डिपो देहरादून और 10 टेंपो ट्रैवलर नैनीताल रीजन भवाली, काठगोदाम और हल्द्वानी डिपो को दिए गए थे। इस साल चारधाम की यात्रा शुरुआत से पहले भवाली और काठगोदाम डिपो से कुल छह टेंपो ट्रैवलर ऋषिकेश डिपो को हस्तांतरित किए गए थे। इनमें एक टेंपो ट्रैवलर यात्रा के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। पांच टेंपो ट्रैवलर रोडवेज वर्कशॉप परिसर में पार्क किए गए हैं। अमर उजाला में 22 अगस्त को तीन करोड़ के एसी टेंपो ट्रैवलर खड़े-खड़े हो रहे बदहाल शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर प्रकाशित होने के बाद रोडवेज प्रशासन की ओर से टेंपो ट्रैवलर का संचालन ऋषिकेश देहरादून रूट पर किया जा रहा है। वहीं, रोडवेज के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी नवीन तिवारी ने बताया कि फिलहाल एक टेंपो ट्रैवलर को देहरादून मार्ग पर चलाया जा रहा है। जल्द ही अन्य का भी संचालन शुरु करने की तैयारियां पूरी की जा रही हैं।
-- -- -- --