फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Tower Cell ID Tracker at the scene and at the resort

अंकिता हत्याकांड: टॉवर सेल आईडी ट्रेकर से की घटनास्थल और रिजॉर्ट पर जांच

Sun, 02 Oct 2022 12:23 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 02 Oct 2022 12:23 AM IST
सार

अंकिता हत्याकांड मामले में अब घटनास्थल और वनंत्रा रिजॉर्ट की जांच के लिए एसआईटी साइबर सेल की मदद ले रहा है।लेकिन साइबर टीम यह पता लगाएगी वारदात के दौरान क्या कोई और व्यक्ति भी घटनास्थल पर मौजूद था।लेकिन साइबर सेल की जांच के बाद घटना से काफी हद तक पर्दा उठ जाएगा।

विज्ञापन
Tower Cell ID Tracker at the scene and at the resort

विस्तार

अंकिता हत्याकांड मामले में अब घटनास्थल और वनंत्रा रिजॉर्ट की जांच के लिए एसआईटी साइबर सेल की मदद ले रहा है। साइबर सेल टीम ने घटनास्थल और रिजॉर्ट के पास टॉवर सेल आईटी ट्रेकर लगाकर जांच की। इससे रिजॉर्ट में घटना के दिन और घटनास्थल पर मौजूद लोगों के मोबाइल नंबरों से उनकी पहचान हो पाएगी।
विज्ञापन

एसआईटी का जांच का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार सुबह साइबर सेल की टीम कुनाऊं पुलिया पर आरोपियों के अंकिता को नहर में धक्का देने की जगह पर पहुंची। टीम ने यहां काफी देर तक टॉवर सेल आईडी ट्रेकर लगाकर जांच की। इसके बाद टीम वनंत्रा रिजॉर्ट के लिए निकल गई। रिजॉर्ट के पास भी टीम ट्रेकर लगाकर काफी देर तक जांच करती रही।
विज्ञापन

इस तकनीक की मदद से टीम मोबाइल टॉवरों की मदद से घटना के दिन रिजॉर्ट और घटनास्थल पर मौजूद फोन नंबरों की जानकारी हासिल करेगी। मोबाइल टॉवरों से मिले नंबरों को खंगाला जाएगा। आरोपियों के बयान के मुताबिक घटना पर अंकिता सहित चार लोग मौजूद थे। लेकिन साइबर टीम यह पता लगाएगी वारदात के दौरान क्या कोई और व्यक्ति भी घटनास्थल पर मौजूद था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा अभी एसआईटी को चीला शक्ति नहर से एक मोबाइल मिला था। यह मोबाइल अंकिता या पुलकित आर्य का हो सकता है। जबकि मौके पर अंकिता और पुलकित आर्य दोनों के पास ही फोन थे। ऐसे में फोन नंबर से दूसरे फोन और उसकी अंतिम लोकेशन की जानकारी मिल पाएगी। फोन नंबरों से घटना के दिन रिजॉर्ट में मौजूद खास मेहमानों की जानकारी भी साइबर सेल की टीम को मिलेेगी।

हालांकि विशेषज्ञ सूत्रों के अनुसार प्रकिया जटिल होने के कारण जांच में कुछ समय जरूर लगेगा। लेकिन साइबर सेल की जांच के बाद घटना से काफी हद तक पर्दा उठ जाएगा। वहीं वनंत्रा रिजॉर्ट में अय्याशी के लिए आने वाले खास मेहमान एसआईटी के शिकंजे में आ सकते हैं। इन मेहमानों को ही अतिरिक्त सेवा देने के लिए पुलकित आर्य और अंकित उर्फ पुलकित गुप्ता अंकिता पर दबाव बना रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed