{"_id":"582237364f1c1bf47eb393f9","slug":"to-cancel-the-affiliation-of-teachers-uproar","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों की संबद्धता रद्द करने को लेकर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों की संबद्धता रद्द करने को लेकर हंगामा
rishikesh
Updated Wed, 09 Nov 2016 02:06 AM IST
विज्ञापन
हंगामा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीजी ऑटोनोमस कॉलेज के शिक्षकों को अन्य महाविद्यालयों में संबद्धता देने पर छात्रसंघ पदाधिकारियों ने मंगलवार को खूब हंगामा किया। छात्र नेताओं ने कॉलेज गेट पर तालाबंदी कर प्रदर्शन किया। छात्र नेताओं ने कहा कि छात्रों का पाठ्यक्रम अभी पूरा नहीं हो पाया है। ऐसे में शिक्षकों को दूसरी जगह संबद्धता देने से उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। कॉलेज गेट पर तालाबंदी के दौरान हरिद्वार मार्ग पर कुछ देर के लिए जाम लग गया। प्राचार्य के आश्वासन पर छात्रों ने गेट का ताला खोला।
विज्ञापन
पीजी ऑटोनोमस कॉलेज के रसायन और जंतु विज्ञान के शिक्षकों को बारी-बारी से 10-10 दिनों के लिए जोशीमठ महाविद्यालय मेें संबद्धता दी जा रही है। जोशीमठ महाविद्यालय में शिक्षकों की कमी को देखते हुए उच्च शिक्षा विभाग ने यह व्यवस्था दी है। पीजी ऑटोनोमस कॉलेज के छात्रसंघ पदाधिकारी इस व्यवस्था का विरोध कर रहे हैं। छात्रसंघ पदाधिकारियों का कहना है कि उनके कॉलेज में अभी पाठ्यक्रम पूरा नहीं हो पाया है। सेमेस्टर की परीक्षा होने वाली है। ऐसे में शिक्षकों के दूसरे महाविद्यालय में संबद्ध होने से उनका कोर्स पूरा नहीं हो पाएगा। शिक्षकों की संबद्धता रद्द करने की मांग को लेकर छात्रसंघ अध्यक्ष अमित पंवार, उपाध्यक्ष शुभम गौड़, महासचिव दीपक रावत, यूआर अमनदीप नेगी के नेेतृत्व में छात्रों ने मंगलवार सुबह 9:30 बजे कॉलेज परिसर के गेट पर ताले जड़ दिए। किसी को भी कॉलेज परिसर में नहीं घुसने दिया गया।
विज्ञापन
बाद में प्राचार्य डॉ. डीसी नैनवाल ने छात्रों को आश्वासन दिया कि वे महाविद्यालय के शिक्षकों को अन्य महाविद्यालयों में संबद्ध न करने के लिए उच्च शिक्षा निदेशक को पत्र भेज रहे हैं। उच्च शिक्षा निदेशक से वार्ता कर वे समस्या के समाधान की कोशिश करेंगे। इसके बाद छात्रों ने गेट खोला। इस दौरान गेट पर छात्रों की भीड़ बढ़ने से हरिद्वार मार्ग पर कुछ देर के लिए जाम की समस्या बनी रही। मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। मौके पर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अमित गांधी, संदीप राणा, दीपक राणा, मनोज बिजल्वाण, आदर्श, सत्य रांगड, विपिन कुमार आदि रहे।
विज्ञापन