Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Wait for train service from Yog Nagari to Byasi to end soon; 75% of work completed

Rishikesh News: योगनगरी से ब्यासी तक ट्रेन का इंतजार होगा खत्म, 75 फीसदी काम पूरा

Wed, 04 Nov 2026 07:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Wed, 04 Nov 2026 07:49 PM IST
विज्ञापन
Wait for train service from Yog Nagari to Byasi to end soon; 75% of work completed
- 30 किलोमीटर रेलखंड पर जून 2028 तक ट्रेन दौड़ाने का लक्ष्य, ढालवाला-शिवपुरी सुरंग की खोदाई अंतिम चरण में; चंद्रभागा पुल तैयार, ब्यासी के पुल का 90 प्रतिशत निर्माण पूरा
विज्ञापन

ऋषिकेश। योगनगरी रेलवे स्टेशन से ब्यासी तक रेल सफर का सपना अब धीरे-धीरे हकीकत में बदलने लगा है। ऋषिकेश-ब्यासी रेल परियोजना के 30 किलोमीटर लंबे रेलखंड का करीब 75 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) ने जून 2028 तक ब्यासी तक ट्रेन दौड़ाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। परियोजना के तहत सुरंग, पुल और रेलवे स्टेशनों का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। आरवीएनएल अधिकारियों के अनुसार, ढालवाला से शिवपुरी तक बनने वाली परियोजना की पहली सुरंग की खोदाई अंतिम चरण में है। सुरंग में अब केवल 200 मीटर खोदाई शेष है, जिसे जनवरी 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य है। इसके साथ ही सुरंग की लाइनिंग का काम भी जारी है। मार्च 2027 तक सुरंग को रेलवे ट्रैक बिछाने के लिए तैयार कर लिया जाएगा। इसके बाद ट्रैक, सिग्नल प्रणाली और ओवरहेड इलेक्ट्रिक उपकरण (ओएचई) लगाने का काम शुरू होगा।
विज्ञापन

पुलों का निर्माण तेजी से, स्टेशन अभी शुरुआती चरण में
योगनगरी और ब्यासी के बीच दो पुल बनाए जा रहे हैं। चंद्रभागा नदी पर बना पुल पूरी तरह तैयार हो चुका है और इस पर रेलवे ट्रैक भी बिछाया जा चुका है। वहीं, ब्यासी में दूसरे पुल का करीब 90 प्रतिशत निर्माण पूरा हो गया है। इसके अलावा ब्यासी और शिवपुरी में रेलवे स्टेशन बनाने का काम भी जारी है। दोनों स्टेशनों का करीब 15 प्रतिशत निर्माण पूरा हुआ है। फिलहाल स्टेशन भवनों का निर्माण किया जाना है। अधिकारियों का दावा है कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरे कर लिए जाएंगे, ताकि जून 2028 तक ब्यासी तक रेल संचालन शुरू किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रेलवे परियोजना पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। योग नगरी रेलवे स्टेशन से ब्यासी तक जून 2028 में ट्रायल रन कराने का है। ओपी मालगुड़ी, उपमहाप्रबंधक, सिविल आरवीएनएल,
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed