फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Wild animal kills cow tethered in a cattle shed

Rishikesh News: जंगली जानवर ने गोशाला में बंधी गाय को मार डाला

Wed, 04 Nov 2026 07:43 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Wed, 04 Nov 2026 07:43 PM IST
विज्ञापन
Wild animal kills cow tethered in a cattle shed
यमकेश्वर। विकासखंड यमकेश्वर में वन्यजीवों की दहशत थमने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार को फल्दाकोट पंचायत के कंडवाल गांव में सुबह चार बजे अज्ञात जंगली जानवर ने गोशाला का लोहे का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसकर गाय को मारा डाला। कंडवाल गांव निवासी कन्हैयालाल कंडवाल ने बताया कि उनकी गाय घर से कुछ दूरी पर स्थित गोशाला में बंधी थी। सुबह करीब चार बजे जंगली जानवर गोशाला के लोहे के दरवाजे को तोड़कर अंदर घुसा। जहां उसने गाय पर हमला कर उसे मार दिया। सुबह जब ग्रामीणों ने देखा तो गोशाला में गाय मृत पड़ी थी और दरवाजा टूटा हुआ था। ग्रामीणों ने भालू के हमले की आशंका जताई है। क्षेत्र में लगातार जंगली जानवरों के हमलों की घटनाएं सामने आ रही हैं। इसके बावजूद वन विभाग जानवरों के हमले की घटनाओं को रोकने में पूर्ण रूप से विफल रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बाद भी वन विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाती जिसके परिणामस्वरूप ग्रामीणों को पशुधन की हानि उठानी पड़ रही है। पशुपालन ही पहाड़ के लोगों की आजीविका का मुख्य आधार है। एक-एक गाय के मरने से परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है। ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि पीड़ित पशुपालक को शीघ्र मुआवजा दिया जाए। साथ ही क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाए, पिंजरा लगाया जाए और खतरनाक जानवर को जल्द पकड़ा जाए, ताकि ग्रामीणों के पशुधन और जान-माल की सुरक्षा हो सके।
विज्ञापन

-----------
कंडवाल गांव में जंगली जानवर के हमले में गाय की मौत की सूचना मिली है। विभागीय टीम को मौके पर भेजकर मुवावजा प्रकिया की कार्रवाई की जा रही है।-अनुराग जोशी, रेंजर, लालढांग रेंज।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed