{"_id":"6aec86b953f3a6b2c00b9202","slug":"three-youths-booked-for-disturbing-the-peace-rishikesh-news-c-38-1-rks1010-148572-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: शांतिभंग में तीन युवकों का चालान, एक के पास मिली नकली पिस्तौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: शांतिभंग में तीन युवकों का चालान, एक के पास मिली नकली पिस्तौल
Thu, 05 Nov 2026 07:08 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Thu, 05 Nov 2026 07:08 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश। शहर में अलग-अलग स्थानों पर मारपीट, गाली-गलौच और हंगामा कर शांति व्यवस्था बिगाड़ने के आरोप में तीन युवकों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने तीनों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर चालान किया। इनमें एक युवक के कब्जे से खिलौना पिस्तौल भी मिली, जिसका इस्तेमाल वह लोगों को डराने और मौके पर तनाव पैदा करने के लिए कर रहा था।
बीते बुधवार की रात पुलिसकर्मी क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली कि अंकुर गैस एजेंसी के पास एक युवक स्थानीय ठेली संचालक के साथ विवाद कर हंगामा कर रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जानकारी जुटाई तो पता चला कि हरियाणा के बहादुरगढ़ निवासी जतिन का बीड़ी मांगने को लेकर एक व्यक्ति से विवाद हो गया था। इसके बाद वह स्थानीय ठेली संचालक के साथ भी मारपीट पर उतारू हो गया। आरोप है कि युवक ने नकली पिस्तौल दिखाकर मौके पर दहशत फैलाने का प्रयास किया। पुलिस ने उसे काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन उसके उग्र व्यवहार को देखते हुए रात करीब 11 बजे गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, बृहस्पतिवार की सुबह पुलिस गश्त के दौरान दून तिराहे से आगे हरिद्वार-ऋषिकेश मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास दो युवक नशे की हालत में आपस में झगड़ते मिले। दोनों सड़क पर गाली-गलौज और मारपीट कर हंगामा कर रहे थे। पुलिसकर्मियों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे पुलिस से भी उलझने लगे। इसके बाद पुलिस ने हरियाणा के फतेहाबाद निवासी यश और तपोवन निवासी उत्तम को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि तीनों युवकों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।