फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Three vicious crooks of Tappebaaz gang arrested

टप्पेबाज गिरोह के तीन शातिर बदमाशों को पुलिस ने दबोचा

Thu, 25 Nov 2021 01:15 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Three vicious crooks of Tappebaaz gang arrested
05 कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़े ठगी करने वाला गिरोह। - फोटो : RISHIKESH
बैंकों में बच्चों और बुजुर्गों को झांसा देकर नगदी ठगने वाले टप्पेबाज गिरोह के तीन सदस्यों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियो के पास से पुलिस को 22 हजार की नगदी, पीड़ित का आधार कार्ड, एटीएम और बैंक स्टेटमेंट बरामद हुई है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया।
विज्ञापन

ऋषिकेश कोतवाल महेश जोशी ने मुताबिक शिवा पुत्र वीरेंद्र ठाकुर निवासी सुभाष नगर, बनखंडी, ऋषिकेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 20 नवंबर को वह नगदी जमा करने के लिए बैंक गए थे। जहां अज्ञात लोगों ने उनको बातों में उलझाकर 30 हजार रुपये के बदले रुमाल के अंदर कागज की गड्डी थमा दी थी। मामले की जांच और आरोपियों की धरपकड़ के लिए एसओजी और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई थी। वहीं मुखबिरों को भी सक्रिय कर दिया गया था। कोतवाल महेश जोशी ने बताया कि मंगलवार शाम को मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने जाल बिछाया और तीनों आरोपियों को गोपालनगर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों की पहचान शिव कुमार निवासी पालइया रोड, रेलवे पटरी के सामने थाना डहग्राम जिला गांधीनगर गुजरात, हाल निवासी खंजरपुर, रुड़की, सुरेंद्र कुमार निवासी ग्राम बगेड़ी, निकट रविदास मंदिर, थाना सिविल लाइन रुड़की, सोमनाथ निवासी ग्राम नगली मेहनाज, थाना नागल, जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश हाल निवास- खंजरपुर, रुड़की के रूप में हुई है। गिरोह का सरगना शिवकुमार पहले भी ऋषिकेश कोतवाली क्षेत्र से इसी प्रकार टप्पेबाजी और चोरी की घटनाओं के आरोप में जेल जा चुका है।
विज्ञापन

लालच देकर लोगों को बनाते थे शिकार
ऋषिकेश। पुलिस के हत्थे चढ़े टप्पेबाज गिरोह के तीन सदस्य बेहद शातिराना अंदाज में लोगों को ठगते थे। आरोपी बैंक में नकदी निकालने और डालने के लिए आने वाले लोगों को छोटे नोट के बदले अतिरिक्त धनराशि के साथ बड़े नोट देने का लालच देते थे। आरोपी बच्चे और बुजुर्ग को निशाने पर रहते थे। आरोपी हाथ सफाई दिखाकर नोटों के बदले लोगों को सफेद रुमाल में कागज की गड्डी थमाकर फरार हो जाते थे। बैंक में आवागमन के दौरान गार्ड को शक न हो इसलिए आरोपी लोगों के एटीएम कार्ड, पासबुक या आधार कार्ड अपने पास रख लेते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed