फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   There is a demand for upgradation of Government Primary

Rishikesh News: पीएचसी के उच्चीकरण के लिए विभाग ने शासन को भेजा पत्र

Fri, 05 Jan 2024 11:16 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jan 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
There is a demand for upgradation of Government Primary
Iराजकीय प्राथमिक चिकित्सालय लक्ष्मणझूला का उच्चीकरण की मांग
विज्ञापन

I

चारधाम और नीलकंठ यात्रा का बेस कैंप होने के कारण राजकीय प्राथमिक चिकित्सालय लक्ष्मणझूला का उच्चीकरण की मांग हो रही है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से शासन से पत्राचार किया जा रहा है। योजना परवान चढ़ी तो यह अस्पताल प्राथमिक से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हो जाएगा।



वर्तमान समय में राजकीय प्राथमिक चिकित्सालय लक्ष्मणझूला में चार बेड की सुविधा है। दो चिकित्सक, एक फार्मासिस्ट, दो स्टाफ नर्स, दो वार्ड बॉय, एक एएनएम और एक सफाई कर्मचारी का पद सृजित है। क्षेत्र में रोजाना हजारों की तादाद में पर्यटकों की आवाजाही बनी रहती है।
विज्ञापन


नीलकंठ और चारधाम यात्रा का बेस कैंप होने के कारण पर्यटकों को इसकी सुविधा नहीं मिल पा रही है। प्राथमिक स्वास्थ्य उपचार न होने के कारण मरीजों को चार से पांच किमी दूर एसपीएस राजकीय चिकित्सालय और एम्स के चक्कर काटने पड़ते हैं। यदि अस्पताल का उच्चीकरण हुआ तो इसमें मरीजों काे दस बेड की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसके साथ ही यहां नौ चिकित्सक, दो फार्मासिस्ट, पांच स्टाफ नर्स, एक सफाई कर्मचारी, दो चालक, दो एएनएम, एक एक्स रे टेक्नीशियन, दो वॉर्ड बॉय आदि का पद सृजित हो जाएगा। इससे क्षेत्र में घूमने आ रहे पर्यटकों काे पूरी सुविधाएं मिलेगी।


I
I

I
I

Iदिसंबर 2023 में स्वास्थ्य विभाग की ओर से अस्पताल का उच्चीकरण को लेकर शासन से पत्राचार किया गया है। उम्मीद है कि जल्द ही अस्पताल का उच्चीकरण पूरा हो जाएगा। - डॉ. राजीव कुमार, प्रभारी चिकित्सक, यमेश्वर ब्लॉकI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed