फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   The teenager who took the minor away from the police

नाबालिग को भगा ले जाने वाले किशोर चढ़ा पुलिस के हत्थे

Sun, 06 Feb 2022 10:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
The teenager who took the minor away from the police
नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाला एक किशोर कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। कोतवाली में किशोर के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज हो गया है। किशोर को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने बताया कि बीते 4 फरवरी को कोतवाली में नाबालिग के परिजनों ने तहरीर देते हुए बताया कि उनकी नाबालिग बेटी घर से अचानक गायब हो गई है। काफी छानबीन करने पर उसका कहीं कुछ पता नहीं चला है। अनहोनी की आशंका के चलते कोतवाली में उन्होंने नाबालिग की गुमशुदगी दर्ज कराई है। तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा कर छानबीन में जुट गई। मुखबिर की सूचना पर बीते 5 फरवरी को भानियावाला तिराहा पर नाबालिग को विधि विवादित किशोर के साथ बरामद किया। पुलिस ने किशोर को पुलिस सरंक्षण में लिया है। विधि विवादित किशोर को न्यायालय किशोर न्याय बोर्ड देहरादून के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed