फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   The security personnel have handed over the girl who was

Rishikesh News: चिकित्सक की यूनिफार्म पहन एम्स में घूम रही थी युवती

Sun, 03 Dec 2023 12:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 03 Dec 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
The security personnel have handed over the girl who was
Iएम्स प्रशासन ने पुलिस को सौंपा, नशे की आदी बताई जा रही आरोपीI
विज्ञापन


एम्स परिसर में चिकित्सक की ड्रेस पहन कर घूम रही युवती को सुरक्षा कर्मियों ने पुलिस को सौंपा है। बताया जा रहा है कि युवती नशे की आदी है। पुलिस का कहना है कि युवती को उसके परिचित को सौंपा जा रहा है।

शनिवार करीब 2 बजे एम्स परिसर में एक युवती चिकित्सक की ड्रेस पहने घूम रही थी। युवती ने एसआर डॉक्टर की ड्रेस की शर्ट पहनी थी लेकिन नीचे जींस पहनी थी। एम्स में डॉक्टरों को ड्यूटी के दौरान जींस पहनने की अनुमति नहीं है। इसलिए सुरक्षाकर्मियों को उस पर शक हुआ। जिस पर सुरक्षा कर्मियों ने युवती से पूछताछ की लेकिन युवती कोई संतोष जनक जवाब नहीं दे पाई।
विज्ञापन




एम्स के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी संदीप कुमार सिंह ने बताया कि युवती ने जो नेम प्लेट लगाई थी, उस नाम की कोई डॉक्टर एम्स में नहीं है। बाद में सुरक्षाकर्मियों ने युवती को एम्स परिसर में स्थित पुलिस चौकी को सौंप दी। चौकी प्रभारी मनवर सिंह ने बताया कि युवती नशे की आदी बताई जा रही है। युवती के परिचित चौकी पहुंच रहे हैं। युवती को परिचितों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed