फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   The power of natural healing lies within every person

Rishikesh News: हर व्यक्ति के भीतर होती के प्राकृतिक उपचार की शक्ति

Mon, 02 Jun 2025 08:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 08:24 PM IST
विज्ञापन
The power of natural healing lies within every person
ऋषिकेश। रेलवे रोड स्थित अवधूतानंद मार्ग पर आयोजित हीलिंग कार्यशाला के दूसरे दिन हीलिंग के विभिन्न पहलुओं पर जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि हर व्यक्ति के भीतर प्राकृतिक उपचार की शक्ति होती है। सोमवार को कार्यशाला के दूसरे दिन हीलिंग विशेषज्ञ रीता वर्मा ने हीलिंग से जुड़ी उन्नत तकनीकों, मानसिक ऊर्जा संतुलन तथा चक्र हीलिंग के विभिन्न पहलुओं पर विशेष जानकारी दी। कार्यशाला की शुरुआत ध्यान और ऊर्जा केंद्रित अभ्यास से हुई। जिसमें प्रतिभागियों को स्वयं की ऊर्जा को समझने और उसे संतुलित करने की विधियां सिखाई गईं। रीता वर्मा ने बताया कि कैसे नियमित हीलिंग अभ्यास से व्यक्ति न केवल शारीरिक, बल्कि मानसिक और भावनात्मक रूप से भी स्वस्थ और संतुलित रह सकता है। मौके पर राकेश वर्मा, आकांशा, हेमा रावल, अंजली, श्यामाप्रिया, सिंधु पाहवा, लक्ष्मी सजवाण आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed