फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   The MLA demanded relief from the jam

Rishikesh News: विधायक ने की जाम से निजात दिलाने की मांग

Sun, 13 Jul 2025 06:29 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 06:29 PM IST
विज्ञापन
The MLA demanded relief from the jam
ऋषिकेश। देहरादून में क्षेत्रीय विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा से मुलाकात की। इस दौरान विधायक ने उन्हें श्यामपुर से तपोवन तक लगने वाले जाम की समस्या से अवगत कराया। जिस पर केंद्रीय मंत्री ने जल्द इस संबंध में कार्य योजना बनाने का आश्वासन दिया। विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि पूर्व में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को ऋषिकेश आगमन पर श्यामपुर फाटक पर लगने वाले जाम की समस्या से अवगत कराया था। जिस पर केंद्रीय मंत्री की ओर से इस ओर उचित आश्वासन दिया गया था। तीर्थनगरी में प्रतिदिन हजारों की संख्या में तीर्थयात्री, पर्यटक और अन्य रूप में श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में श्यामपुर फाटक पर जाम की समस्या के कारण तीर्थयात्री और पर्यटकों के साथ स्थानीय लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed