फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   The disciple held his feet in pleasure, did not listen to the guru

चेले ने सरेराह पकड़े पैर, लेकिन नहीं माने गुरु

Fri, 28 Jan 2022 09:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 09:27 PM IST
विज्ञापन
The disciple held his feet in pleasure, did not listen to the guru
तहसील परिसर के प्रवेश द्वार पर निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन के लिए पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण और कांग्रेस प्रत्याशी जयेंद्र रमोला का आमना सामना हुआ। पूर्व कैबिनेट मंत्री को देखते ही कांग्रेस प्रत्याशी ने उनके पैर पकड़ लिए। कांग्रेस प्रत्याशी जयेंद्र रमोला नामांकन न करने और उनको समर्थन देने का शूरवीर सिंह सजवाण से अनुरोध करने लगे। इस बीच दोनों के समर्थकों ने जमकर नारेबाजी भी की, लेकिन शूरवीर ने कहा अब वे चुनावी मैदान में उतरने का निर्णय ले चुके हैं। यह कहते हुए वह समर्थकों के साथ आगे बढ़ गए।
विज्ञापन

पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस के वरिठ नेता शूरवीर सिंह सजवाण ने बगावती तेवर दिखाते हुए निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर विधानसभा सीट के लिए नामांकन करने का एलान किया था। शुक्रवार को शूरवीर नामांकन के लिए तहसील परिसर पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी जयेंद्र रमोला नामांकन पत्र दाखिल कर बाहर आ रहे थे। जब दोनों का आमना समाना हुआ था तो कांग्रेस प्रत्याशी ने पूर्व कैबिनेट मंत्री के पैर छुए। इस दौरान वे उनके पैर पकड़ कर बैठ गए और नामांकन न करने की गुजारिश करने लगे। उन्होंने शूरवीर सिंह से चुनाव में समर्थन करने का अनुरोध किया। यह देखते हुए शूरवीर के समर्थकों ने नारेबाजी शुरू कर दी। इस बीच कांग्रेस प्रत्याशी जयेंद्र मुस्कुराते हुए हाथ जोड़कर खड़े हो गए। वहीं जयेंद्र के समर्थकों ने भी नारेबाजी शुरू कर दी। शूरवीर ने जयेंद्र से कहा कि वह चुनाव लड़ने का निर्णय ले चुके हैं। इसके बाद शूरवीर के समर्थक उनको कंधों पर उठाकर नामांकन के लिए ले गए। तहसील परिसर के बाहर इस घटना की चर्चा जोरों पर थी। कांग्रेस कार्यकर्ता और आम लोगों कह रहे थे कि इसे कहते हैं चुनावी मौसम में गुरु ने चेले की बात को ही टाल दिया। खैर अब गुरु और चेला दोनों चुनाव में आमने सामने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed