फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Teacher and meritorious student honored

शिक्षक व मेधावी छात्र सम्मानित

Thu, 13 Feb 2020 01:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
Teacher and meritorious student honored
प्रधानाचार्य मेजर गोविंद सिंह रावत को सम्मानित करते प्रताप नगर जलकूर घाटी महापंचायत के सदस्य। - फोटो : RISHIKESH
प्रतापनगर जलकूर घाटी महापंचायत की ओर से शिक्षा के क्षेत्र में सर्वोत्कृष्ट योगदान के लिए श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य और छात्रों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

बुधवार को श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए प्रधानाचार्य गोविंद सिंह रावत को स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया। साथ ही साहित्य के क्षेत्र में शिवप्रसाद बहुगुणा, सुनील थपलियाल, खेल के क्षेत्र में जितेंद्र बिष्ट, संगीत के क्षेत्र में ज्योत्सना शर्मा को भी स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा विद्यालय के मेघावी छात्रों में सरस्वती, तनु, स्वाति मौर्य, स्वाति, चंद्रा, ऋषि मौर्य, अक्षत कांत, कौस्तुव आदि को प्रमाणपत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर संस्था के सचिव डॉ. धीरेंद्र रांगड़ ने कहा कि शिक्षक समाज में उच्च आदर्श स्थापित करने वाला व्यक्तित्व है, देश व समाज के निर्माण में शिक्षक की अहम भूमिका होती है। इस दौरान संस्थान के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह कंडियल ने विद्यालय के मेधावी व निर्धन छात्रों को 500 रुपये प्रति वर्ष छात्रवृत्ति देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed