{"_id":"6629afb1dc7c372d9e0ac1a6","slug":"suspended-constable-attacked-outpost-in-charge-arrested-rishikesh-news-c-5-1-drn1055-398755-2024-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: निलंबित सिपाही ने चौकी प्रभारी पर किया हमला, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: निलंबित सिपाही ने चौकी प्रभारी पर किया हमला, गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौकी प्रभारी पर जानलेवा हमला करने का प्रयास करने के आरोपी जल पुलिस के निलंबित सिपाही को गिरफ्तार किया गया है। सिपाही करीब एक माह पूर्व निलंबित किया गया था।
थाना लक्ष्मण झूला के प्रभारी निरीक्षक रवि सैनी ने बताया कि मंगलवार को करीब ढाई बजे निलंबित सिपाही अनुराग ठाकुर राम झूला चौकी पहुंचा और वहां चौकी प्रभारी राज विक्रम सिंह पर दरांती से वार कर दिया। जिसमें चौकी प्रभारी को हाथ पर हल्की चोट आई है। सैनी ने बताया कि निलंबित सिपाही के खिलाफ चौकी प्रभारी पर जानलेवा हमला करने के प्रयास के आरोप में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। सिपाही को ड्यूटी पर लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित किया गया था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी को इस बात की आशंका थी कि चौकी प्रभारी ने उसकी शिकायत की थी। जिसकी वजह से उसे निलंबित किया गया। इसी का बदला लेने के लिए वह मंगलवार को चौकी में पहुंचा और चौकी प्रभारी पर हमला कर दिया।