फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Student elections dominated by ABVP

छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी का दबदबा

Fri, 02 Sep 2016 01:50 AM IST
doiwala
doiwala Updated Fri, 02 Sep 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
Student elections dominated by ABVP
छात्रसंघ चुनाव - फोटो : amar ujala
शहीद दुर्गा मल्ल पीजी कॉलेज के छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर एबीवीपी ने कब्जा जमाया है। लोकेश सिंह राणा छात्रसंघ के नए अध्यक्ष होंगे। वहीं, आर्यन ग्रुप के दीपक सिल्सवाल महासचिव घोषित किए गए। इस बीच एनएसयूआई को सिर्फ उपाध्यक्ष पद पर ही संतोष करना पड़ा। एबीवीपी को चार पदों पर कामयाबी मिली है। छात्रसंघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को कॉलेज प्रशासन की ओर से पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। 
विज्ञापन

डोईवाला महाविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के लोकेश सिंह राणा ने अपने प्रतिद्वंदी एनएसयूआई के विवेक सैनी को 60 मतों से पराजित किया। लोकेेश को 412 और विवेक को 352 और शिवाए ग्रुप के गगनदीप सिंह नेगी को 343 मत मिले। 
विज्ञापन

महासचिव पद पर आर्यन ग्रुप के दीपक सिल्सवाल ने एनएसयूआई के हरजीत को 294 मतों के भारी अंतर से हराया। दीपक को 655 और हरजीत को 361 मत मिले। उपाध्यक्ष पद पर एनएसूयआई की ममता बर्तवाल ने अभाविप की विजया भारती को  264 मतों से शिकस्त दी। ममता को 666 और विजया को 402 मत मिले। सहसचिव पद पर परिषद के आकाश थापा ने एनएसयूआई के हिमानी राणा को  51 मतों से पराजित किया। आकाश को 533 और हिमानी को 402 मत मिले।  कोषाध्यक्ष पद परिषद की नेहा तोमर ने एनएसयूआई की वैशाली को 136 मतों हराया। नेहा को 589 और वैशाली को 453 मत मिले। विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर एबीवीपी के नीतेश कृषाली ने एनएसयूआई के आकाश अवसाल को 108 मतों से पराजित कर पद पर काबिज हुए। नीतेश को 492, आकाश को 384 और निर्दलीय शिवानी को 194 मत मिले। कार्यकारिणी सदस्य पद पर एबीवीपी के अजय सिंह, अंकित टम्टा, दीपिका सेमल्टी, गौरव सिंह और कचंन नेगी निर्वाचित हुए। यहां भी एनएसयूआई के गुरप्रीत सिंह के रूप में मात्र सीट मिली है। बृहस्पतिवार की सुबह आठ बजे से अपराह्न साढ़े 12 बजे मतदान कराया गया। जिसमें कुल 1337 मतदाताओं में से 1122 ने मताधिकार का प्रयोग किया। सुबह फीस रसीद दिखाने के बाद करीब 121 छात्र-छात्राओं को मतदान में हिस्सा लेने का मौका कालेज प्रशासन ने दिया। विज्ञान भवन के हाल में दोपहर दो बजे से शुरू हुई मतगणना शाम करीब साढ़े पांच समाप्त होने के बाद मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. एसपी सती ने निर्वाचित पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों के निर्वाचन की घोषणा की। उसके बाद नवनिर्वाचित छात्र संघ का शपथ ग्रहण कार्यक्रम संपन्न हुआ। चुुनाव को शांतिपूर्ण सपंन्न कराने में प्राचार्य डॉ. हर्षवंती बिष्ट, मीडिया प्रभारी डॉ. केएल तलवाड, डॉ. डीएस नेगी, डॉ. सविता तिवारी, प्रभा बिष्ट, नूर हसन और चीफ प्रॉक्टर डॉ. जानकी पंवार ने सक्रिय भागीदारी निभाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह रहा परिणाम 
पद    विजेता    संगठन 
अध्यक्ष    लोकेश सिंह राणा    एबीवीपी
उपाध्यक्ष    ममता बर्तवाल    एनएसयूआई
महासचिव    दीपक सिल्सवाल    आर्यन
सह सचिव    आकाश थापा    एबीवीपी
कोषाध्यक्ष    नेहा तोमर    एबीवीपी
विवि प्रतिनिधि    नीतेश कृषाली    एबीवीपी

कॉलेज से लेकर जौलीग्रांट तक निकाला जुुलूस
शहीद दुर्गा मल्ल पीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में जीत हासिल करने वाले पदाधिकारियों के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने विजयी जुलूस निकाला। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया। छात्र संघ चुनाव परिणाम आने के बाद परिषद के छात्र संघ अध्यक्ष लोकेश सिंह राणा, सहसचिव आकाश थापा, कोषाध्यक्ष नेहा तोमर और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि नीतेश कृषाली ने समर्थकों के साथ विजयी जुलूस निकाला। जुलूस भानियावाला, दुर्गा चौक, थानों रोड और जौलीग्रांट आदि क्षेत्रों से होकर निकला। जुलूस में परिषद के विभाग संयोजक अनुज जोशी, वरिष्ठ भाजपा नेता करन वोहरा, परवादून जिला महामंत्री संजीव सैनी, क्षेत्र पंचायत सदस्य दरपान वोरा, रोहित क्षेत्री, पंकज शर्मा, राजेंद्र तडियाल, भावना वोरा, नरेंद्र नेगी, दीपक चंद आदि मौजूद रहे। ब्यूरो 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed