फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Student died during treatment in a road accident on

Rishikesh News: विभाग ने नहीं बनाए तो एनएसयूआई खुद बनाएगी ब्रेकर

Sun, 22 Oct 2023 12:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 22 Oct 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Student died during treatment in a road accident on
Iडोईवाला पीजी कॉलेज के सामने लंबे समय से ब्रेकर बनाने की मांग कर रहे हैं छात्रI
विज्ञापन


शहीद दुर्गामल्ल पीजी कॉलेज के सामने मुख्य मार्ग पर सड़क दुर्घटना में छात्रा की उपचार के दौरान हुई मौत के बाद मार्ग पर ब्रेकर लगाने की मांग जोर पकड़ रही है। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर गति ब्रेकर नहीं बनाए तो वह खुद बनाएंगे।




शनिवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल और नगर अध्यक्ष करतार सिंह नेगी के नेतृत्व में एनएसयूआई के कार्यकर्ता एसडीएम अपर्णा ढौंडियाल से मिले। कार्यकर्ताओं ने महाविद्यालय के सामने मार्ग पर गति अवरोधक बनाने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने एसडीएम से संबंधित विभाग को ब्रेकर बनाने के लिए निर्देशित करने का अनुरोध किया है। कांग्रेस नगर अध्यक्ष करतार सिंह नेगी ने कहा कि यदि गति अवरोधक नहीं बनाए गए तो संगठन खुद के प्रयासों से इसका निर्माण करेंगे। इस दौरान सावन राठौर, गौरव मल्होत्रा, आरिफ अली, संजीव भट्ट, मुकेश प्रसाद, साकिर हुसैन, महेश लोधी, आशीष राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed