फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Strike ends, ARTO office will open on the ninth day today

हड़ताल खत्म, आज नौवें दिन खुलेगा एआरटीओ कार्यालय

Wed, 24 Nov 2021 01:15 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Strike ends, ARTO office will open on the ninth day today
उत्तराखंड परिवहन मिनिस्ट्रीयल संघ की हड़ताल आठवें दिन खत्म हो गई है। आज बुधवार को एआरटीओ कार्यालय खुलेगा। परिवहन विभाग का ढांचा बनने के बाद पदों में कटौती के विरोध में एआरटीओ कार्यालय में तैनात मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी 16 नवंबर से कार्य बहिष्कार कर रहे थे। कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार के बाद आठ दिन से एआरटीओ कार्यालय में कामकाज ठप था। एआरटीओ कार्यालय में वाहनों से संबंधित काम के लिए आ रहे लोग बैरंग लौट रहे थे। मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों की ओर से कार्य बहिष्कार के कारण एआरटीओ कार्यालय में वाहनों का पंजीकरण, फिटनेस, लर्निंग लाइसेंस, लाइसेंस नवीनीकरण आदि का काम ठप था। उत्तराखंड परिवहन मिनिस्ट्रीयल संघ के उपाध्यक्ष जनवीर रावत ने कहा कि अब उनकी मांगे शासन स्तर पर हल हो गई है। बुधवार को एआरटीओ कार्यालय में पूर्व की भांति काम होगा। विनय राणा, दीपक पांडेय, देवेंद्र सिंह रावत, बरखा, कमल प्रसाद गौड़, विपिन कुमार सुरेश कोटनाला, राजीव शर्मा आदि कार्य बहिष्कार कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed