फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Storm Topples Power Lines, Leopard Hinders Repairs; Power Restored After 16 Hours

Rishikesh News: आंधी ने गिराई बिजली, गुलदार ने रोकी मरम्मत, 16 घंटे बाद लौटी रोशनी

Thu, 08 Oct 2026 08:13 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Thu, 08 Oct 2026 08:13 PM IST
विज्ञापन
Storm Topples Power Lines, Leopard Hinders Repairs; Power Restored After 16 Hours
16 घंटे बिजली गुल, 50 हजार की आबादी ने अंधेरे में रात गुजारी
विज्ञापन

- रात को ओवरहैड टैंक न भरने से पेयजल के लिए तरसे लोग
- प्रतीतनगर, रायवाला, गौहरीमाफी और खांडगांव की बिजली रही गुल
संवाद न्यूज एजेंसी।
ऋषिकेश/रायवाला। बुधवार शाम तेज आंधी और बारिश के कारण प्रतीतनगर, रायवाला, गौहरीमाफी और खांडगांव की करीब 50 हजार आबादी की बिजली करीब 16 घंटे तक गुल रही। वीरभद्र से रायवाला बिजली सब स्टेशन को आने वाली 33 केवी लाइन में राजाजी टाइगर रिजर्व के जंगल के भीतर फॉल्ट आने के कारण आपूर्ति ठप हो गई। रात में जंगल के अंदर गुलदार के खतरे के चलते ऊर्जा निगम की टीम फॉल्ट ठीक करने नहीं जा सकी। बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे टीम ने फॉल्ट ठीक कर बिजली आपूर्ति बहाल की। बिजली गुल रहने से रात में ओवरहेड टैंक भी नहीं भर सके, जिससे बृहस्पतिवार सुबह पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित रही।

बुधवार शाम करीब चार बजे तेज हवाओं और बारिश के बीच क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। कुछ देर इंतजार के बाद भी बिजली नहीं आई तो ऊर्जा निगम की टीम फॉल्ट तलाशने और उसे ठीक करने के लिए मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि वीरभद्र से रायवाला बिजली सब स्टेशन के लिए आने वाली 33 केवी लाइन में राजाजी टाइगर रिजर्व की सीमा के अंदर फॉल्ट आया है।
विज्ञापन


ऊर्जा निगम के कर्मचारी फॉल्ट ठीक करने के लिए जंगल के भीतर जाने लगे लेकिन वहां गुलदार का खतरा होने के कारण टीम को वापस लौटना पड़ा। रात में फॉल्ट ठीक नहीं हो पाने से प्रतीतनगर, रायवाला, गौहरीमाफी और खांडगांव के लोगों को बिना बिजली के ही रात गुजारनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह ऊर्जा निगम की टीम दोबारा फॉल्ट की तलाश में जंगल में पहुंची। काफी प्रयास के बाद फॉल्ट का पता लगाया गया और करीब सुबह आठ बजे बिजली की लाइन को दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल कर दी गई। करीब 16 घंटे तक बिजली बाधित रहने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
-----------
पानी के लिए भी भटकना पड़ा
बिजली गुल रहने का असर पेयजल व्यवस्था पर भी पड़ा। बुधवार शाम चार बजे से बिजली बंद होने के कारण रात में ओवरहेड टैंक नहीं भर सके। ऐसे में गुरुवार सुबह क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो गई। लोगों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा। बिजली आपूर्ति बहाल होने के बाद पेयजल व्यवस्था को भी सुचारु करने की कवायद शुरू की गई।

कोट-
बुधवार को तेज आंधी और बारिश के कारण पार्क की सीमा के अंदर से गुजर रही बिजली लाइनों में फाॅल्ट गया था। रात 9:30 बजे तक फाॅल्ट ठीक करने की कोशिश की गई। पार्क की सीमा के अंदर गुलदार के भय के कारण कर्मचारियों को नहीं भेजा गया। सुबह सात बजे फाॅल्ट ठीक कर आठ बजे बिजली आपूर्ति बहाल की गई।
- शशिकांत, उपखंड अधिकारी, ऊर्जा निगम रायवाला
-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed