फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Samples of buckwheat flour and paneer were collected

Rishikesh News: कुट्टू के आटे और पनीर के नमूने लिए

Thu, 08 Oct 2026 11:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Samples of buckwheat flour and paneer were collected
आगामी नवरात्र एवं त्योहारी सीजन के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग ने बृहस्पतिवार को ढंडेरा, लंढौरा और मंगलौर क्षेत्र में विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान खाद्य कारोबारियों को खुले कुट्टू के आटे की बिक्री नहीं करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने केवल गुणवत्तायुक्त, पैक्ड और लेबलयुक्त कुट्टू का आटा बेचने के लिए कहा। साथ ही प्रतिष्ठानों में खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता के मानकों का पालन करने के निर्देश भी दिए गए। इस दौरान विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों से तीन खाद्य नमूने लिए गए। इनमें कुट्टू आटा, सिंघाड़ा आटा और पनीर का एक-एक नमूना शामिल है। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed