{"_id":"619e97af98646918c0779fa6","slug":"state-s-new-sports-policy-will-develop-sports-culture-in-the-state-rishikesh-news-drn396971451","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य की नई खेल नीति से राज्य में विकसित होगी खेल संस्कृति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य की नई खेल नीति से राज्य में विकसित होगी खेल संस्कृति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य सरकार की नई खेल नीति घोषित होने पर स्थानीय खिलाड़ियों और खेलों को बढ़ावा देने वाले संगठनों ने कहा है कि नई खेल नीति से राज्यमें खेल संस्कृति का विकास होगा। कहा कि खेल नीति में अच्छे प्रावधान किए गए है।
उत्तराखंड सरकार ने नई खेल नीति पर मुहर लगा दी है। जिसका खिलाड़ियों ने स्वागत किया है। अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी अरुण कुमार सूद ने कहा कि नई खेल नीति राज्य में उदीयमान खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करेगी। खेल के क्षेत्र में नई नीति मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि का प्रावधान उत्साहवर्द्धन का काम करेगा। क्रीड़ा भारती के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कुमार सैनी ने कहा कि नई खेल नीति में सुविधाओं को दिया जा रहा है। जिससे राज्य में खेल का वातावरण बन सकेगा। इसके भविष्य में सकारात्मक परिणाम सामने आऐगे। वरिष्ठ खिलाड़ी विनय विश्वकर्मा ने कहा कि विशेषकर बच्चों को खेल से जोड़ने के लिए अच्छे कदम उठाए गए है। कहा कि नई खेल नीति खिलाड़ियों को उचित दिशा देकर राज्य को खेलों में आगे लाने का काम करेगी। पूर्व राज्यमंत्री करन बोरा, गोपाल शर्मा, मलकीत सिंह, किशन आदि के अलावा खेल संगठनों ने भी नई खेल नीति का स्वागत किया है।