{"_id":"5f9329aa8ebc3e9c055bcb04","slug":"solution-to-the-problem-of-trunking-ground-before-kumbh-rishikesh-news-drn359987441","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंभ से पहले हो ट्रंचिंग ग्राउंड की समस्या का समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंभ से पहले हो ट्रंचिंग ग्राउंड की समस्या का समाधान
विज्ञापन
अधिकारियों को निर्देश देते विस अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल।
- फोटो : RISHIKESH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के लिए मुसीबत का सबब बने ट्रंचिंग ग्राउंड का शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने जायजा लिया। उन्होंने मुख्य नगर आयुक्त और पार्षदों के साथ कूड़ा निस्तारण के लिए दूरभाष पर शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक, शहरी विकास सचिव शैलेश बगोली और मेला अधिकारी दीपक रावत से बातचीत कर इस समस्या के शीघ्र समाधान की बात कही।
अग्रवाल ने कहा है कि शासन स्तर पर ट्रंचिंग ग्राउंड से कूड़ा निस्तारण के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। उन्होंने शहरी विकास सचिव एवं मेला अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि कुंभ से पहले इस कार्य का निस्तारण किया जाना चाहिए। कहा कि ट्रंचिंग ग्राउंड से उठने वाली दुर्गंध लोगों के लिए परेशानी का सबब बन रही है। अग्रवाल ने नगर निगम के मुख्य नगर आयुक्त नरेंद्र सिंह क्वीरियाल को निर्देशित करते हुए कहा है कि इसका शीघ्र समाधान किया जाए। कहा कि एनजीटी के नियमों के अनुसार भी कूड़ा निस्तारण इस स्थान से अत्यंत आवश्यक है। स्थानीय प्रशासन, कुंभ मेला प्रशासन एवं शासन स्तर पर इस कार्य को शीघ्र गति दी जाए, ताकि ट्रंचिंग ग्राउंड से कूड़ा निस्तारण का कार्य प्रारंभ किया जा सके।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष दिनेश सती, पार्षद कमलेश जैन, अनीता प्रधान, शिव कुमार गौतम, प्रदीप कोहली, ऋषि कांत गुप्ता, विकास तेवतिया, रीना शर्मा, संजीव पाल, राजू नरसिंभा, कविता शाह, मंडल महामंत्री सुमित पवार, दुर्गेश कुमार आदि सहित अनेक लोग उपस्थित थे।