{"_id":"6b07064e1f65f7460c006e5d","slug":"uttarakhand-ayurveda-university-vice-chancellor-prof-tripathi-got-six-month-tenure-extension-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. त्रिपाठी को कार्य विस्तार, छह माह और संभालेंगे जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. त्रिपाठी को कार्य विस्तार, छह माह और संभालेंगे जिम्मेदारी
Wed, 25 Nov 2026 09:34 PM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Published by: Alka Tyagi
Updated Wed, 25 Nov 2026 09:34 PM IST
सार
प्रो. अरुण कुमार त्रिपाठी का कार्यकाल पूरा हो गया है। लेकिन अभी तक तक नए कुलपति की नियुक्ति नहीं हो पाई थी। अब शासन ने उन्हें कार्यविस्तार दे दिया है।
विज्ञापन
प्रो. अरुण कुमार त्रिपाठी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अरुण कुमार त्रिपाठी को शासन ने छह माह का कार्य विस्तार दिया है। उनका तीन वर्ष का कार्यकाल 24 नवंबर को पूरा हो गया था। नए कुलपति की चयन प्रक्रिया पूरी होने में लगने वाले समय को देखते हुए शासन ने उन्हें कार्यवाहक कुलपति की जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन
वह अगले छह माह अथवा नियमित कुलपति की नियुक्ति या अग्रिम आदेश तक पद पर बने रहेंगे। प्रो. अरुण कुमार त्रिपाठी को 24 नवंबर 2023 को तीन वर्ष के लिए कुलपति नियुक्त किया गया था। उन्होंने 25 नवंबर को पदभार ग्रहण किया था।
विज्ञापन
UK Top News: अंकिता के परिजन धरने पर बैठे, बैणी-भुली योजना पर कांग्रेस का वार, गर्भवती का सड़क पर प्रसव
विज्ञापन
तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के बाद अब उन्हें कार्यवाहक कुलपति के रूप में छह माह का कार्य विस्तार दिया गया है। इस संबंध में लोक भवन से आदेश जारी किया गया है। विवि के कुलसचिव डॉ. एसके बरनवाल ने आदेश की पुष्टि की है।
