फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Social media has become a major force of democracy: Aggarwal

सोशल मीडिया बनी लोकतंत्र की बड़ी ताकत: अग्रवाल

Thu, 11 Feb 2021 12:32 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
Social media has become a major force of democracy: Aggarwal
ऋषिकेश। विधानसभा अध्यक्ष के बैराज स्थित कैंप कार्यालय में सरकार की योजनाओं को सोशल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं और जन प्रतिनिधियों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए कहा कि सोशल मीडिया लोकतंत्र की एक बड़ी ताकत बन गई है।
विज्ञापन

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सोशल मीडिया समाज में सकारात्मक भूमिका अदा करता है, जिससे किसी भी व्यक्ति, संस्था, समूह और देश आदि को आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक रूप से समृद्ध बनाया जा सकता है।
विज्ञापन

इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ डिजिटल मार्केटिंग से प्रभाकर कुमार सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया इंटरनेट के माध्यम से एक वर्चुअल वर्ल्ड बन गया है। जिसे उपयोग करने वाला व्यक्ति सोशल मीडिया के किसी भी प्लेटफॉर्म (फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम) आदि का उपयोग कर पहुंच बना सकता है। सोशल मीडिया एक विशाल नेटवर्क है, जो कि सारे संसार को जोड़े रखता है। कार्यशाला के द्वितीय सत्र के दौरान विधानसभा अध्यक्ष के बेटे पीयूष अग्रवाल ने सोशल मीडिया से जुड़ी बारीक जानकारियों को साझा करते हुए कहा कि सोशल मीडिया की ताकत ऐसी है कि हमको तुरंत पता चल जाता है कि क्या गलत है। इस अवसर पर किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष नरेंद्र रावत, सोशल मीडिया प्रभारी प्रशांत चमोली, राम बहादुर क्षेत्री, जिला पंचायत सदस्य दिव्या बेलवाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रभाकर पैन्यूली, मंडल महामंत्री सुंदरी कंडवाल, सीमा रानी, उषा जोशी, हरिशंकर प्रजापति, भगवान सिंह महर, नितिन सक्सेना, प्रियांश रावत, विजय जुगलान, आशीष बिजलवान, सुमित सेठी, अनुराग कलुडा, अमित कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed