{"_id":"6af1e687a273e3a55b06a886","slug":"neha-kakkar-celebrates-diwali-in-rishikesh-with-husband-rohanpreet-singh-and-family-uttarakhand-news-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: मायानगरी से दूर ऋषिकेश में नेहा कक्कड़ ने परिवार संग मनाई दिवाली, पति के साथ बिताए सुकून के पल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: मायानगरी से दूर ऋषिकेश में नेहा कक्कड़ ने परिवार संग मनाई दिवाली, पति के साथ बिताए सुकून के पल
Mon, 09 Nov 2026 09:01 PM IST
Renu Saklani
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश।
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश।
Published by: Renu Saklani
Updated Mon, 09 Nov 2026 09:01 PM IST
सार
मुंबई की भागदौड़ और फिल्मी दुनिया की चकाचौंध से दूर नेहा कक्कड़ ने अपने घर और अपनों के बीच त्योहार की खुशियां साझा कीं। इस दौरान उन्होंने ऋषिकेश के खूबसूरत नजारों का भी आनंद लिया और तस्वीरें कैमरे में कैद कीं।
विज्ञापन
पति के साथ नेहा कक्कड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
बॉलीवुड की मशहूर गायिका नेहा कक्कड़ दीपावली का पर्व मनाने अपने पति रोहनप्रीत सिंह के साथ तीर्थनगरी पहुंचीं। उन्होंने गंगानगर स्थित अपने आवास पर परिजनों के साथ धूमधाम से दीपावली मनाई। नेहा के ऋषिकेश पहुंचने की जानकारी गोपनीय रखी गई थी लेकिन नौ नवंबर की शाम सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें वायरल होने के बाद प्रशंसकों को उनके तीर्थनगरी में होने का पता चला।
विज्ञापन
नेहा के भाई विशाल कक्कड़ ने बताया कि काफी समय बाद नेहा का ऋषिकेश आगमन हुआ है। मुंबई की व्यस्त जिंदगी से दूर उन्होंने परिवार के साथ सुकून के पल बिताए। इस दौरान नेहा ने अपने माता-पिता, मौसा-मौसी, भाई-भाभी शालू और भतीजियों वंशिका व परी के साथ खूब मस्ती की और दीपावली की खुशियां साझा कीं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...देहरादून: दिवाली पार्टी के दौरान दोस्तों के बीच विवाद, मारपीट में 15 साल के किशोर की मौत, परिवार में कोहराम
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह नेहा ने बजरंग सेतु पहुंचकर वहां से दिखाई देने वाले खूबसूरत नजारों को अपने कैमरे में कैद किया और तस्वीरें भी खिंचवाईं। इसके बाद उन्होंने स्वर्गाश्रम स्थित एक कैफे में भी कुछ समय बिताया। विशाल ने बताया कि मुंबई की भागदौड़ भरी जिंदगी के बीच नेहा को जब भी समय मिलता है वह अपने पति रोहनप्रीत के साथ तीर्थनगरी के शांत और सुकून भरे माहौल में कुछ पल बिताने जरूर आती हैं। आज वह मुंबई के लिए रवाना हुई।