फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Russian citizens arrive at Parmarth Niketan

Rishikesh News: परमार्थ निकेतन में पहुंचे रूस के नागरिक

Tue, 16 Dec 2025 02:21 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Tue, 16 Dec 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Russian citizens arrive at Parmarth Niketan
स्वामी चिदानंद सरस्वती से वार्ता करते र​शियन प्रतिनि​धि मंडल के सदस्य। स्रोत : परमार्थ मीडिया
भारत की करीब 15 दिनों की यात्रा के बाद रूसी प्रतिनिधिमंडल के सदस्य परमार्थ निकेतन आश्रम पहुंचे। आश्रम में प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों ने आश्रमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती से मुलाकात की। आश्रम की ओर से प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों को स्मृति स्वरूप रुद्राक्ष का पौधा भेंट की गई।
विज्ञापन




स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा कि आज की वैश्विक चुनौतियां चाहे वे पर्यावरणीय हों, सामाजिक हों या मानसिक का समाधान केवल बाहरी विकास में नहीं, बल्कि आंतरिक जागरूकता और करुणा में निहित है। मां गंगा केवल एक नदी नहीं, बल्कि जीवनदायिनी चेतना हैं। मां गंगा की रक्षा करना केवल भारत का नहीं, बल्कि संपूर्ण मानवता का दायित्व है। जब हम प्रकृति की रक्षा करते हैं, तब वास्तव में हम अपने भविष्य की रक्षा करते हैं।
विज्ञापन


प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने साझा किया कि भारत की इस यात्रा में उन्हें भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और जीवन दर्शन को गहराई से समझने का अवसर मिला है। भविष्य में भारत और रूस के बीच सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और मानवीय संवाद और अधिक सुदृढ़ होगा। इस मौके पर रशियन दल के प्रमुख मिखाइल अस्लोव, यूलिया, अन्ना आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed