फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   rishikesh nagar nigam

वेतन नहीं मिलने पर सफाईकर्मियों ने ठेकेदार को बनाया बंधक

Wed, 10 Jul 2019 01:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
rishikesh nagar nigam
नगर निगम में वेतन न मिलने से आक्रोशित सफाईकर्मी प्रदर्शन करते हुए। - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश में मेयर के आश्वासन के बावजूद वेतन न मिलने पर नगर निगम के सफाईकर्मियों का गुस्सा मंगलवार को फूट पड़ा। सफाईकर्मियों ने एकत्र होकर नगर निगम पहुंचे। इस दौरान कर्मियों ने निगम में ही ठेकेदार रवि कुमार को कई घंटों तक बंधक बनाकर रखा। आखिरकार 15 दिन में पूर्ण भुगतान का आश्वासन देकर उन्हें एक बार फिर टरका दिया गया। इस दौरान सफाईकर्मियों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र वेतन जारी नहीं किया गया तो नगर निगम में तालाबंदी कर दी जाएगी।
विज्ञापन

मंगलवार को निगम के सफाई कर्मी तीन माह से वेतन न दिए जाने से आक्रोशित होकर रविंद्र बिड़ला के नेतृत्व में निगम आ धमके। यहां उन्होंने ठेकेदार रवि कुमार को देर शाम तक बंधक बनाए रखा। सफाईकर्मियों का कहना है कि तीन माह से नियमित कार्य करने के बाद भी उन्हें वेतन नहीं दिया जा रहा है। वेतन न मिल पाने से बच्चों के दाखिले स्कूलों में नहीं कर पा रहे हैं। इसके अलावा जीवनयापन करना कठिन हो गया है। रुपये उधार लेकर किसी तरह वह बच्चों का पेट भर पा रहे हैं।
विज्ञापन

गुस्साए सफाईकर्मियों ने प्रदर्शन के दौरान निगम प्रशासन की जमकर कलई भी खोली। उनका कहना है कि निगम की ओर से सफाई कार्य के लिए दस्ताने और मास्क तक नहीं मुहैया कराए जाते हैं। सफाईकर्मियों को जो संसाधन दिए जाने चाहिए वह भी उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं। ऊपर से वेतन भुगतान भी नहीं करवाया जा रहा है। सफाईकर्मियों ने सवाल उठाया है कि दस्ताने, मास्क सहित जो संसाधन सफाईकर्मियों को उपलब्ध कराया जाना चाहिए, उसका पैसा कहां जा रहा है?
विज्ञापन
विज्ञापन

ठेकेदार बोला, निगम पेमेंट नहीं दे रहा
ठेकेदार रवि कुमार ने कहा कि निगम की ओर से मई माह का भुगतान हो चुका है। वह उक्त राशि सफाईकर्मियों को बांटने को तैयार हैं। जून माह का बिल उन्होंने नगर आयुक्त चतर सिंह चौहान को एक जुलाई को दिया था। उस दौरान एमएनए ने तीन दिन बाद भुगतान होने की बात कही थी। इसी के आधार पर ठेकेदार ने सफाईकर्मियों को नौ जुलाई को पेमेंट वितरित कर देने का आश्वासन दे दिया था। फिलहाल अब तक निगम की ओर से बकाया बिल का भुगतान नहीं किया गया है।
बिल विलंब से मिला, जल्द होगा भुगतान
नगर आयुक्त चतर सिंह चौहान ने कहा कि ठेकेदार रवि कुमार की ओर से निगम को जून माह का बिल देर से दिया गया। इस कारण भुगतान नहीं हो सका है। उन्होंने कहा कि कुछ कर्मियों का जून माह का वेतन रुका हुआ है। इससे पहले के सभी भुगतान किए जा चुके हैं। फिलहाल जून माह के वेतन संबंधी पत्रावली तैयार कर ली गई है। जल्द भुगतान कर दिया जाएगा।

आंकड़े में उलझे निगम और ठेकेदार
नगर निगम में कितने सफाई कर्मी तैनात हैं, इसकी सही जानकारी न ही ठेकेदार को है और न ही मुख्य नगर आयुक्त को। इसका पता मंगलवार को उस दौरान लगा जब ठेकेदार से पूछा गया कि कितने कर्मचारी हैं तो उनका जवाब था करीब 150। जबकि एमएनए ये आंकड़ा करीब 200 का बता रहे हैं। ठेकेदार के मुताबिक सफाई कर्मियों का प्रत्येक माह करीब 16 लाख रुपये वेतन मद में भुगतान होता है। अंदरखाने ये भी चर्चा है कि सफाईकर्मियों की तैनाती में भी घपला है। कार्यरत सफाई कर्मचारियों और दस्तावेजों में दर्ज संख्या में काफी अंतर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed