{"_id":"62587b27c4249c20c1142a7f","slug":"resolve-to-follow-the-ideals-of-babasaheb-rishikesh-news-drn4090958114","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प 17-20-10","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प 17-20-10
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋषिकेश। संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय में बाबा साहेब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में उन्होंने बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि बाबा साहेब ने अपना संपूर्ण जीवन ऐसे समतामूलक समाज की स्थापना को समर्पित किया, जिसका लक्ष्य देश की उन्नति और सर्वजन कल्याण हो। बाबा साहेब शोषितों और वंचितों के अधिकारों की मुखर आवाज थे। उन्होंने देश को ऐसा संविधान भेंट किया, जो आज भी हमारा सर्वश्रेष्ठ मार्ग दर्शक है। इस अवसर पर संदीप गुप्ता, अमर खत्री, अंबर गुरु, अमन कुकरेती, जगावर सिंह, मधुसूदन अग्रवाल, शिव भट्ट और खुमेंद्र आदि उपस्थित थे। उधर, डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर मेयर अनीता ममगाईं ने आंबेडकर चौक पर उनकी प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब का संपूर्ण जीवन देश के शोषित एवं वंचित रहे लोगों को अधिकार दिलाने के प्रति समर्पित रहा। इस अवसर पर अनिल ध्यानी, पंकज शर्मा, विजय बडोनी, विजेंद्र मोगा, रजनी बिष्ट, गुड्डी कलूड़ा, चंद्रेश्वर यादव, जयप्रकाश, संजय प्रेम सिंह बिष्ट आदि उपस्थित थे। उधर, उत्तराखंड दलित विकास महासभा ऋषिकेश की ओर से संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल उपस्थित हुए। आंबेडकर चौक में आयोजित कार्यक्रम उन्होंने डॉ. बीआर आंबेडकर की प्रतिमा पर मार्ल्यापण किया। नंद किशोर जाटव ने कहा कि बाबा साहेब ने समाज केे नई दिशा दिखाने का काम किया था। इस मौके पर महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, सरोज डिमरी, कृष्ण कुमार सिंघल, पूर्व पालिका अध्यक्ष दीप शर्मा, संजय शास्त्री, दिनेश सती, महेंद्र कुमार, सुभाष जाटव, राजेश कुमार, रविंद्र बिरला, विनय सारस्वती आदि उपस्थित थे। वाल्मीकि युवा शक्ति दल की ओर से बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की 131वीं जयंती पर वाल्मीकि मंदिर में उनका जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर रणवीर सिंह, जितेंद्र भारती, अशोक धींगड़ा, महेश कुमार, कुलदीप मचल, शिवानी आदि उपस्थित थे। उधर, डॉ. भीमराव आंबेडकर स्वाभिमान एवं जनाधिकार संस्थान उत्तराखंड की ओर से लक्कड़ घाट श्यामपुर में बाबा साहेब की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में बाबा साहेब के चित्र पर मार्ल्यापण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान संगीता थपलियाल और पूर्व दर्जाधारी सुरेंद्र मोघा थे।
एम्स में भी बाबा साहेब को दी श्रद्धांजलि
ऋषिकेश। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश में बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया गया। संस्थान के अधिकारियों, चिकित्सकों, फैकल्टी सदस्यों और कर्मचारियों ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। एम्स के संकायाध्यक्ष अकादमिक प्रो. मनोज गुप्ता ने कहा कि डॉ. आंबेडकर का भारत के लोकतंत्र में योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता। अवसर पर कर्नल एआर मुखर्जी, प्रो. यूबी मिश्रा, प्रो. संजीव कुमार मित्तल, प्रो. शालिनी राव, डॉ. रोहित गुप्ता, डॉ. सतीश रवि, डॉ. योगेश सिंह, डॉ. पूर्वी कुलश्रेष्ठा, डॉ. वंदना धींगड़ा, कमांडेंट पीके मिश्रा और जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल आदि उपस्थित थे। संवाद