Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Record crowd turnout at the Ramlila on the day of Sitas abduction

Rishikesh News: रामलीला में सीताहरण केे दिन टूटा भीड़ का रिकॉर्ड

Thu, 19 Nov 2026 07:08 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 07:08 PM IST
विज्ञापन
Record crowd turnout at the Ramlila on the day of Sitas abduction
आर्य समाज, जौलीग्रांट में आयोजित की जा रही रामलीला में सीताहरण के दिन श्रद्धालुओं की भीड़ ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। सीताहरण के दिन दूर-दूर से लोग रामलीला देखने पहुंचे। रामलीला का शुभारंभ एडवोकेट रामेश्वर लोधी और उनकी पत्नी पूर्व ब्लॉक प्रमुख नगीना रानी ने किया। उन्होंने कहा कि जौलीग्रांट की रामलीला 61वें वर्ष में प्रवेश कर गई है। नवयुवक रामलीला समिति अपने पुरानी पीढि़याें की परंपराओं को आगे बढ़ाने का काम कर रही है। नगीना रानी ने कहा कि उनके घर पर उनके बेटे की शादी की तैयारियां चल रही हैं। वह मेहंदी कार्यक्रम को छोड़कर सीताहरण देखने के लिए आई हैं।
विज्ञापन

रामलीला में पंचवटी का दृश्य दिखाया जाता है। मामा मारीच स्वर्ण मृग बनकर आकर सीता का ध्यान खींचते हैं। सीता मृग को लाने का हठ करती हैं जिसके बाद श्रीराम मृग लेने चले जाते हैं। देर होने पर लक्ष्मण एक रेखा खींचकर श्रीराम की खोज में चले जाते हैं। रावण साधु के भेष में सीता का हरण करता है। इससे पहले लक्ष्मण शूर्पणखा की नाक काटते हैं। इस अवसर पर राजकुमार पुण्डीर, रघुवीर पुण्डीर, सुनील शर्मा, सुरेश चंद, केशर सिंह, अरूण शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed