फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Rajendra became the president of the association for the

Rishikesh News: नवानी को पराजित कर 18वीं बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने राजेंद्र

Tue, 17 Dec 2024 01:20 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
Rajendra became the president of the association for the

विज्ञापन
बार एसोसिएशन ऋषिकेश के चुनाव में राजेंद्र सिंह सजवाण ने सुनील नवानी काे 171 मतों से पराजित कर 18वीं बार अध्यक्ष पद पर कब्जा किया। वहीं शैलेंद्र सेमवाल ने कपिल शर्मा को 36 मतों से पराजित कर महासचिव पद पर निर्वाचित हुए है। सोमवार को बार एसोसिएशन ऋषिकेश के वार्षिक चुनाव सम्पन्न हुए। वहीं देर शाम तक मतगणना के बाद एसोसिएशन की नवनियुक्त कार्यकारिणी की घाेषणा की गई। बार एसोसिएशन ऋषिकेश के मुख्य चुनाव अधिकारी चौधरी औंकार सिंह ने बताया कि चुनाव में कुल 373 अधिवक्ताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमें अध्यक्ष पर पद राजेंद्र सिंह सजवाण, उपाध्यक्ष पर पर तारा राणा, महासचिव पद पर शैलेंद्र सेमवाल, पुस्तकालयाध्यक्ष पद पर अंजू और ऑडिटर पद पर कमलेश ने जीत दर्ज की है। वहीं सह सचिव पद पर प्रवीण ठाकुर व कोषाध्यक्ष पद पर कुलदीप रावत निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को अधिवक्ताओं ने फूलमाला पहनाकर और पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया। इस मौके पर चुनाव अधिकारी राजीव खेड़ा, ऋषि अंथवाल, नरेश शर्मा, राघवेंद्र भटनागर, अमित वत्स, राकेश सिंह, आरती मित्तल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed