{"_id":"56e71ff24f1c1b7c138b45e5","slug":"rain-in-rishikesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिमझिम बारिश से ठिठुरन, धूप खिलने से तपिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिमझिम बारिश से ठिठुरन, धूप खिलने से तपिश
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश
Updated Tue, 15 Mar 2016 02:11 AM IST
विज्ञापन
वेस्टर्न डिस्टरबेंस से मौसम में आए बदलाव से चंडीगढ़ व आसपास के इलाकों में शनिवार को जमकर बारिश हुई।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीर्थनगरी में दिनभर करवट बदलते मौसम ने सितम ढाया। सुबह रिमझिम बारिश ने ठिठुरन बढ़ाई तो लोग गर्म कपड़े पहनने को मजबूर हुए। दोपहर बाद चटक धूप खिलने पर तपिश का अहसास हुआ और गर्म कपड़े उतारने पड़ गए। शाम ढलने के बाद ठंड ने फिर असर दिखाया।
विज्ञापन
सोमवार को तड़के से आसमान में काले बदरा छाए रहे। सुबह बदरा बरस पड़े और दोपहर तक रुक रुककर बारिश की फुहारें पड़ती रहीं, जिससे तापमान में अचानक गिरावट आ गई और वसंत ऋतु में लोग कंपकंपाने लगे। ठिठुरन से बचने के लिए लोगों ने गर्म कपड़ों का सहारा लिया। पानी से बचने के लिए लोग छाता लेकर घरों से बाहर निकले।
विज्ञापन
दोपहर बाद आसमान में छाए बादल फुर्र हो गए और सूरज ने दर्शन दिए। चटक धूप खिलते ही ठंड गायब हो गई और पसीना छूटना पर लोगों ने गर्म कपड़े उतार दिए। दिन भर मौसम का मिजाज बदलता गया और लोग उसी के अनुरूप ढलते रहे। शाम को ठंड ने फिर तीर्थनगरी को जकड़ लिया। आसमान में काले बादल उमड़ते घुमड़ते रहे। माना जा रहा है कि मंगलवार को भी मौसम का मिजाज बदल सकता है। लिहाजा पहले ठंड और पानी से बचने के लिए घर से पूरे इंतजाम के साथ निकले।
विज्ञापन