फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Rafting could not start due to increase in water level of Ganga

गंगा का जलस्तर बढ़ा होने के कारण नहीं हुई राफ्टिंग शुरू

Mon, 02 Sep 2019 02:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
Rafting could not start due to increase in water level of Ganga
गंगा नदी के जलस्तर का निरीक्षण करते हुए - फोटो : RISHIKESH
गंगा के जलस्तर में बढ़ोत्तरी से राफ्टिंग संचालकों के चेहरे लटक गए हैं। इसकी वजह से नदी में राफ्टिंग शुरू नहीं हो सकी। पर्यटन विभाग की तकनीकी कमेटी ने गंगा के जलस्तर का निरीक्षण कर फिलहाल इसे राफ्टिंग संचालन के लिए उचित नहीं पाया है। राफ्टिंग रोटेशन समिति के अध्यक्ष दिनेश भट्ट के मुताबिक 10 दिन बाद तकनीकी कमेटी फिर से गंगा के जलस्तर का निरीक्षण कर रिपोर्ट देगी। उम्मीद है कि तब तक जल स्तर सामान्य होगा।
विज्ञापन

हर साल गंगा में राफ्टिंग शुरू करने के लिए गंगा के जल स्तर का निरीक्षण कर पर्यटन विभाग की तकनीकी कमेटी अपनी हरी झंडी देती है। कमेटी की हरी झंडी के बाद ही बरसात के बाद राफ्टिंग का संचालन शुरू किया जाता है। रविवार को निरीक्षण करने वाली तकनीकी टीम में आईटीबीपी के एसआई शंभू प्रसाद पैन्यूली, सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता मंगल सिंह, वन दरोगा अनुज भारद्वाज, जिला साहसिक खेल अधिकारी पौड़ी खुशाल सिंह नेगी, जिला साहसिक खेल अधिकारी टिहरी सोबत सिंह राणा, गंगा नदी राफ्टिंग रोटेशन समिति के तकनीशियन विकास भंडारी और अरविंद भारद्वाज शामिल रहे।
विज्ञापन

रोटेशन से जुड़ी हैं 230 कंपनियां
ऋषिकेश। गंगा नदी राफ्टिंग रोटेशन समिति के अंतर्गत गंगा में राफ्टिंग का संचालन होगा। बीते दिनों हुई बैठक में उपस्थित राफ्टिंग कंपनियों के मालिकों ने इस पर सहमति जताई थी। रोटेशन समिति के अध्यक्ष दिनेश भट्ट ने बताया कि वर्तमान में रोटेशन से 230 कंपनियां जुड़ी हैं। जो रोटेशन के नियमों के अनुसार गंगा में राफ्टिंग का संचालन करती हैं। कुछ और कंपनियों ने भी रोटेशन से जुड़ने के लिए आवेदन किए हैं। उन्हें भी रोटेशन समिति में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed